{"_id":"5e29d8d28ebc3e4ad07ca0b6","slug":"civic-student-issuse-demand-road-start-jaam-roadway-bus-narnol-news-rtk538806391","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर बसों के संचालन की मांग कर छात्राओं ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर बसों के संचालन की मांग कर छात्राओं ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
जाम लगा रही छात्राओं को समझाते थाना प्रभारी संतोष कुमार।
- फोटो : Narnol
पिछले तीन महीनों से रोडवेज बसों का टाइम पर संचालन नहीं होने से परेशान गांव नांगल नूनियां की छात्राओं ने वीरवार सुबह आठ बजे नांगल नूनियां बस स्टैंड पर हिसार-जयपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पाकर एसआई कृष्णा मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन, छात्राएं रोडवेज जीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। उन्होंने थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। करीब 10 बजे थाना प्रभारी संतोष कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रही स्कूली छात्राओं को जल्द ही रोडवेज बसों का टाइम पर संचालन करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद छात्राओं ने जाम को खोल दिया। जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से शुरू हुआ। करीब दो घंटे लगे इस जाम से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाईनें लग गई। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताया कि स्कूल में टाइम पर पहुंचने के लिए सुबह बस के इंतजार में बस स्टैंड पर पहुंच जाती हैं, लेकिन बसें कभी दो घंटे लेट तो कभी चार घंटे लेट आती है, तो कभी बसें स्टैंड पर भी रुकती नहीं है। जिस कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाती है। जब स्कूल से वापस घर आते है तो भी बसों के इंतजार में बस अड्डे पर खड़ी रहती हैं, जिससे घर पहुंचने में देरी हो जाती है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जब निजी वाहन से जाते हैं तो रोडवेज बस का पास होने के बावजूद वो किराया वसूल करते है। इस बारे में रोडवेज जीएम को दो बार मिल कर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई थी। जिस पर उन्होंने सुबह और शाम को लोकल बस चलाने के लिए आदेश दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी बसों का संचालन टाइम पर नहीं हो रहा है। जिस कारण से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जीएम से सुबह 9 बजे रायमलिकपुर से नांगल चौधरी और शाम को 3.30 बजे नांगल चौधरी से रायमलिकपुर लोकल बस चलाने की मांग की है।
कैसे पढ़ेगी बेटियां
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लड़के और लड़कियां नांगल चौधरी की सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। स्कूल का समय साढे़ नौ बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक का है। लेकिन, इस रूट पर सुबह साढ़े सात बजे के बाद 10 बजे तक रायमलिकपुर से लेकर नांगल चौधरी तक सरकारी बस सेवा नहीं है। दोपहर दो बजकर 20 बजे से लेकर शाम छह बजे तक लोकल बस सेवा नहीं है। जिस कारण से छात्राओं का अधिकतर समय बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में निकल जाता है। इस बारे में छह दिसंबर व 17 दिसंबर को रायमलिकपुर से नांगल चौधरी के लिए रोडवेज बसों के संचालन के लिए जीएम से अनुरोध भी कर चुके है। उन्होंने बताया कि भले ही सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया हुआ है। लेकिन, बसों के अभाव में परेशान हो रही है।