फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,problam,worker

सात महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया एक्सईएन ऑफिस का घेराव

Fri, 25 Oct 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic,problam,worker
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल के कार्यालय पर ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन, क्लर्क यूनियन ने कार्यकारी अभियंता के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यूनियन प्रधान धर्मवीर यादव के नेतृत्व में अभियंता के कार्यालय का घेराव किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता महेंद्र सिंह यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सात महीने का वेतन बकाया है। कार्यकारी अभियंता फूल चंद तंवर के कारण कर्मचारी काली दीवाली मनाने के मजबूर हो रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई की मिलीभगत के कारण कर्मचारियों का सात महीने तक वेतन सात महीने से बकाया है। अधिकारी अपने स्वार्थ, निजी कार्यों में ही रुचि लेेते है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 12000 रुपये वाले को 8100 रुपये दिए जा रहे है। 8100 वाले को 4600 रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार के आदेश अनुसार हर महीने 7 तारीख तक वेतन मिलना चाहिए। बैंक खाते में वेतन जाना चाहिए, ईपीएफ, ईएसआई कटना चाहिए। विभाग के अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का शिष्टमंडल कई बार कार्यकारी अभियंता से मिल चुका है। झूठे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों का वेतन, सैल, साबुन, डांगरी, रैन कोट, शिक्षा भत्ता भी बकाया हैं। साइट पर भी कोई सामान नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों की सभी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा मंडल में 54 कर्मचारी कार्यरत है जबकि मंजूरी 59 की है। जेई आए दिन शराब पीकर कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज करता है। विरोध करने वाले कर्मियों को जान से मारने की धमकी देता है। मांगों को शीघ्र हल नहीं किया गया तो सभी जगह पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। संगठन चार नवंबर को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। इस मौके पर सचिव रमेश, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महासचिव सुरेंद्र यादव, कृष्ण यादव, मनीष, राजेंद्र कुमार, प्रधान बाबूलाल यादव, मुकेश, बंटी, रमेश, रामनिवास यादव, रविंद्र यादव, राजपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

हमने पैसे ठेकेदार के खाते में भेज दिए हैं। अब वह किस वजह से वेतन नहीं दे रहा इसकी जानकारी नहीं है । उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में कर्मचारियों के खाते में सैलरी डाल दी जाएगी।
- फूलचंद, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed