{"_id":"5db880408ebc3e93a9534188","slug":"civic-problam-polution-narnol-news-rtk5251195134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण में सुधार फिर भी स्थिति सामान्य नहीं, एक्यूआई 288 रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण में सुधार फिर भी स्थिति सामान्य नहीं, एक्यूआई 288 रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद शहर के वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है। मंगलवार को वायु प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5-288 रहा। जबकि सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर 343 तक पहुंच गया था। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और आसमान में जैसे धुंध छा गई थी।
बता दें कि दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण सोमवार को वायु प्रदूूषण स्तर 343 तक पहुंच गया था। मंगलवार केे वायु प्रदूषण का स्तर औसत 288 रहा। मंगलवार को शाम पांच बजे पीएम 2.5 का स्तर पर न्यूनतम 184 व अधिकतम 420 रहा। हालांकि औसतन एक्यूूआई 288 रहा। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र मित्तल ने बताया कि ऐसे में सांस के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक मौसम में बदलाव व वायु प्रदूषण से हार्ट के मरीजों को भी अपने सेहत की ध्यान रखने की जरूरत है। सांस की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। बता दें कि करीब छह माह पहले हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने नारनौल के लघु सचिवालय पर वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगवाया था। इसके बाद अब लोगों को शहर के वायु प्रदूषण की जानकारी मिल पा रही है। पहले यह मैनुअल था। इससे लोगों को सही समय पर प्रदूषण संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। यदि हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 100 है तो वह संतोषजनक है। इसके अलावा 101-200- ठीक, 201 से 300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब व 401 से 500 तक ऊपर भीषण है।
धारूहेड़ा में हवा अभी भी बहुत खराब
पड़ोसी जिले रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रदूषण बोर्ड की ओर से वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगाया गया है। मंगलवार शाम बजे तक धारूहेड़ा में एक्यूआई 342 था। पीएम 2.5 का स्तर मंगलवार को न्यूनतम 299 व अधिकतम 459 रहा। वहीं आईएमटी मानेसर (गुरुग्राम) में एक्यूआई 349 रहा। गुरुग्राम विकास सदन (ओल्ड सिटी) में एक्यूआई 352 रहा।