फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,problam,farmar,grain market,Pearl Millet

सरकार काे 15 नवंबर तक करनी थी बाजरे की खरीद, सात को कर दी बंद

Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic,problam,farmar,grain market,Pearl Millet
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद करते हैफड के अधिकारी - फोटो : Narnol
सरकार के बाजरा खरीद 15 नवंबर तक के शेड्यूल से एक सप्ताह पहले ही खरीद बंद हो गई है। बाजरा खरीद का दूसरा राउंड चार दिन भी नहीं चल सका। सात नवंबर को ही खरीद बंद कर दी गई है। दूसरे राउंड में 71 गांवों के किसानों का नंबर आना बकाया था। संबंधित विभागों की ओर से इन 71 गांवों के सरपंचों को फोन कर मैसेज किया था। परंतु वीरवार को बारिश होने के कारण मात्र 72 किसान ही मंडी में पहुंच पाए। वीरवार को लगभग 1811 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई थी। अब तक 160914 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश अनुसर एक अक्तूबर से बाजरा खरीद शुरू हुई थी। जिसमें 15 नवंबर तक बाजरा खरीदने के शेड्यूूल का एलान किया गया था। पहला राउंड 2 नवंबर तक पूरा किया गया। 5 नवंबर से दूसरे राउंड की खरीद शुरू हुई थी। उपायुक्त की ओर से आठ नवंबर तक शेड्यूल जारी किया गया था। मार्केट कमेटी के पास उच्च अधिकारियों के पास 6 नवंबर की शाम को 7 नवंबर तक बाजरे की खरीद का फोन आ गया था। जिसमें वीरवार का दिन ओपन खरीद के लिए तय किया गया था। अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात को बचे हुए गांवों के किसानों को फोन कर दिया गया था। परंतु वीरवार को मात्र 72 किसान ही पहुंच पाए। हैफेड ने इन किसानों से 1811 क्विंटल बाजरे की खरीद की। इस बार खाद्य आपूर्ति, हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई तीनों एजेंसियों ने मिलकर 160914 क्विंटल बाजरे की खरीद की है। जिसमें एक लाख बैग खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीदा। जिले में 90 प्रतिशत किसान केवल 40 क्विंटल बाजरा ही बेच सके। पहले चरण में किसानों से अधिकतम 40 क्विंटल बाजरा ही खरीदा गया है।
विज्ञापन

आठ नंवबर को होनी थी इन गांवों की खरीद
प्रशासन की ओर से 5 नवंबर को 8 नवंबर तक महेंद्रगढ़ एवं सतनाली मंडी के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी किया गया था। शेड्यूल अनुसार आठ नवंबर को महेंद्रगढ़ की मंडी में कुकसी, नानगवास, रिवासा, ऊष्मापुर, खुडाना, कुरहावटा, बेरी, पल्ह गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाना था। सतनाली के गांव मांडोला तथा श्यामपुरा के किसानों का बाजरा खरीदा जाना था। अब इन गांवों के किसानों को खुली मार्केट में ही अपना बाजरा बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास बुधवार शाम को उच्च अधिकारियों का सात नवंबर तक बाजरे की खरीद का फोन आया था। जिसके बाद बचे हुए गांवों के सरपंचों को फोन कर सूचित कर दिया था। वीरवार को 1811 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। अब तक 160914 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।

- नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी सचिव।
हमने आठ नवंबर का शेड्यूल जारी कर दिया था। अभी तक हमारे पास इसका लेटर नहीं आया है। परंतु मार्केट कमेटी सचिव नारनौल से फोन आया था कि वीरवार को खरीद का अंतिम दिन है।
- जगदीश शर्मा, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed