फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,issuse,problam,parking,Market

बैंक, कैंटीन सहित अन्य संस्थानों को नपा ने थमाए अवैध पार्किंग के नोटिस

Thu, 21 Nov 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic,issuse,problam,parking,Market
कैंटीन के बाहर नो पार्किग में खड़ी बाइक। - फोटो : Narnol
नगरपालिका प्रशासन ने तीन बैंकों और सीएसडी कैंटीन सहित अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर अवैध पार्किंग रोकने के बंद करने के लिए कहा है। नोटिस के बाद भी इन संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग हो रही है। एसबीआई ने बैंक के बाहर पार्किंग न करने वाले निर्देश का बैनर लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। नपा ने शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग शुरू कराने के लिए जमीन पैमाइश बारे में तहसीलदार को लेटर लिखा है।
विज्ञापन

शहर में एक भी सार्वजनिक पार्किंग नहीं होने के कारण लोग बाजार में वाहनों को सड़कों पर खड़े कर जाते हैं। इस कारण रोजाना सड़कों पर जाम लगता है। जिस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक जाम सिनेमा रोड, बालाजी चौक तथा कैंटीन के पास लगता है। सिनेमा रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक दोनों आमने-सामने हैं। दोनों ही बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में बाइकें खड़ी रहती हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला थाना पास तथा सीएसडी कैंटीन के पास यही स्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका ने तीनों बैंकों तथा सीएसडी कैंटीन को नोटिस जारी किया। नपा ने नोटिस में कहा कि हरियाणा म्युनिसिपल बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार 200 गज जमीन पर बने व्यावसायिक भवन के अंदर ही पार्किंग होनी चाहिए। इसलिए बैंक वाहनों की पार्किंग अपने बैंक के अंदर करवाए। अगर बैंकों के बाहर पार्किंग की तो नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। द सड़क पर मिले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों पर 2500 वाहनों की अवैध पार्किंग
शहर में प्रतिदिन लगभग 2500 वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इनमें लगभग 500 चौपहिया तथा दो हजार दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। सड़कों पर वाहन खड़े रहने से जाम लग जाता है। कई बार वाहनों की टक्कर के चलते विवाद की नौबत आ जाती है। सबसे अधिक वाहन सीएसडी कैंटीन, बैंकों के बाहर, किला रोड़, शॉपिंग कांप्लैक्स, विश्वकर्मा चौक सहित अनेक बाजारों में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति वर्ष हो रही हैं 90 बाइक चोरी
शहर में पार्किंग के अभाव में प्रति वर्ष 90 बाइक चोरी हो रही हैं। सिटी पुलिस इसे 60 से 70 बाइकों का आंकड़ा बता रही हैं किंतु हकीकत में शहर में प्रति वर्ष 90 के करीब बाइकें चोरी हो जाती हैं। लोग पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़ी करने को मजबूर होते हैं। चोरी के 80 प्रतिशत केस में वाहनों की बरामदगी नहीं होती।
पार्किंग की पैमाइश के लिए तहसीलदार को लिखा लेटर
नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि जल्द ही नगरपालिका सब्जी मंडी के पीछे नई पार्किंग बनाएगी। जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार महेंद्रगढ़ को लेटर लिखा है। मंडी के पीछे ही ब्राह्मण सभा की जमीन, कम्युनिटी सेंटर की पैमाइश भी करवाई जाएगी। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आंबेडकर चौक से जेल के सामने से ब्रह्मचारी रोड तक नया रोड भी बनाया जाएगा। इससे ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

नगर पालिका ने तीन बैंकों तथा सीएसडी कैंटीन को नोटिस जारी कर दिया है। अगर अभी भी वहां बैंकों के बाहर वाहन खड़े हो रहे हैं तो बैंकों को चेतावनी नोटिस देकर वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगरपालिका एक्ट के तहत संस्थानों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
- देवेंद्र, नपा सचिव, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed