फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए फार्मासिस्ट

Wed, 28 Aug 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
उप नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : Narnol
मांगों को पूरा कराने के लिए फार्मासिस्ट बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। तीसरे दिन भी स्टाफ नर्स ने दवा वितरित की। दो खिड़की की बजाए एक ही काउंटर से दवाइयां दी गई। उनकी यह हड़ताल एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के बैनर तले चलेगी। पिछले तीन दिन से जिले के फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर चल रहे थे। बुधवार को उनका प्रतिनिधि मंडल सरकार से मिला। मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने कहा कि एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा लंबे समय से सरकार व स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट वर्ग की लंबित मांगों को लागू करने का कई अनुरोध कर चुकी है। 21 फरवरी 2018 को सीएम मनोहरलाल तथा तीन फरवरी 2019 को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ शिष्टमंडल की बैठक हुई थी। बैठकों में सरकार ने फार्मासिस्ट वर्ग की मांगों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद ये मांगे अब तक लंबित हैं। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अजय कक्कड़, रामनिवास यादव, मोहनलाल, कृष्ण कुमार, सत्यपाल, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, राजकुमार, रामअवतार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही ओपीडी से दवा वितरण में दिक्कत
अस्पताल में वायरल के काफी मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 700 ओपीडी हो रही हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से दवा वितरण में दिक्कत आ रही है। फार्मासिस्ट की जगह पर स्टाफ नर्सों की ड्यूूटी लगाई गई है। नारनौल में मंगलवार को छह मरीजों को गलत दवा देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्टाफ नर्सों को दो बार चेक करने के बाद ही दवा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed