फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

सफाईकर्मी हड़ताल पर, बाजारों से लेकर चौराहों तक कचरे के लगे ढेर

Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
मोहल्ला सैनीपुरा में लगा गंदगी का ढ़ेर - फोटो : Narnol
नगर पालिका के कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। जिस कारण शहर में कहीं पर भी झाड़ू नहीं लगाया गया। बाजारों से लेकर प्रमुख चौक चौराहों पर कचरे के ढेर नजर आए। नगर पालिका कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नपा कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। नपा के 75 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कचरा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले प्रधान राजबाला, फायर स्टाफ के प्रधान मनसाराम की अध्यक्षता में नगर पालिका में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल शुरू हो गई। प्रधान राजबाला ने बताया कि ठेका प्रथा बंद करके कर्मचारियों को पक्का किया जाने, जोखिम भत्ता 5000 रुपये देने, दुर्घटना बीमा दस लाख रुपये देने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये करने, केशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, चतुर्थ श्रेणी को 100-100 गज का प्लाट देने, फायर ऑपरेटर के पदों पर 1046 पदों पर किए जाने वाले भर्ती रद्द किए जाने, कई वर्षो से ड्राईवर और फायरमैनों के पदों पर लगे कर्मचारियों को 2016 के नियमों में ढील देकर समायोजित किया जाने, फायर की नई भर्ती न करके लगे हुए कर्मचारियों को पक्का किए जाने आदि मांगे शामिल है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उप प्रधान पंकज, सचिव पूर्ण, खजांची नीरज, विकास, शिवा, महेंद्र, राजेंद्र, शंकुतला, गीता, रज्जो, निर्मला सहित अनेक सफाई कर्मचारी और फायर कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कनीना में 29 कर्मी हड़ताल पर रहे
कनीना। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नपा कनीना के सफाई कर्मचारियों ने मागों को लेकर मंगलवार से 3 दिवसीय काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। नगरपालिका के 34 सफाई कर्मचारियों में से मात्र 5 कर्मचारी रमेश कुमार, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद, अनिल कुमार, कंवर सिंह ड्यूटी पर रहे जबकि 29 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बाजार में कूड़े के ढेर जमने शुरू हो गए। इस मौके पर कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजेश, विनेश सहित अन्य कर्मचारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले दुकानदार
दुकान के पास सरकारी स्कूल है। इस प्राथमिक पाठशाला में छोटे बच्चे हैं। स्कूल के गेट के पास ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। हड़ताल लंबी चली तो जीना दूभर हो जाएगा। समाधान के प्रयास करने चाहिए।
- आशीष कानोड़िया, दुकानदार
परशुराम चौक शहर का सबसे प्रमुख चौक है। यहां सुबह से ही कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। यहां से रोज हजारों लोगों का गुजरना होता है। सफाई कर्मियों की हड़ताल कारण गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। सरकार को राहत के प्रयास करने चाहिए।
- महाबीर प्रसाद, दुकानदार
हमारी दुकान के पास तो कचरा घर बना हुआ है। लोग यहां गंदगी, गोबर तक डाल जाते हैं। एक दिन कचरा उठाने वाले नहीं आए तो उसी दिन बदबू से जीना बेहाल हो जाता है। दिन भर लावारिस पशु कचरे को इधर उधर फैलाते रहते हैं।

- महेशचंद्र अरोड़ा, दुकानदार
वार्ड पार्षद और नगर पालिका से कचरा उठाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। आज हड़ताल की बात कही जा रही है। सफाई के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी। कचरा सड़ने से चारों ओर बदबू फैल रही है। बीमारी होने की आशंका हो रही है।
- गोपाल शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed