फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,High alart,problam,polution,level

वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 अंक बढ़ा 226 पर पहुंचा

Fri, 08 Nov 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic,High alart,problam,polution,level
शुक्रवार को शहर में एक्यूआई का स्तर 226 रहा। - फोटो : Narnol
जिले में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खराब हो गया है। वीरवार को बारिश होने से वायु प्रदूषण का स्तर 70 था। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एक्यूआई का स्तर 226 रहा। वीरवार के मुकाबले 156 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बता दें कि दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद से वायु प्रदूूषण बढ़ा हुआ था। इस दौरान एक्यूआई का स्तर 300 के उपर चल रहा था। मौसम साफ होने से बुधवार और वीरवार को इसमें कुछ सुधार हुआ था। इसके बाद वीरवार को हल्की बारिश से शहर की हवा साफ हो गई थी। इससे लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी। लेकिन, शुक्रवार को एक बार फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 अंक उछलकर 226 तक पहुंच गया। वीरवार को पीएम 2.5 का औसत 70 रहा। जबकि, शुक्रवार को 226 रहा। पीएम 10 का औसतन स्तर 111 रहा। जबकि, न्यूनतम 47 व अधिकतम 259 रहा। हालांकि मौसम साफ होते की निर्माण कार्य व क्रशर प्लांट शुरू हो गए हैं। इससे भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

बदले मौसम से रहे सावधान
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र मित्तल ने बताया कि बारिश से तापमान गिरा है। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सुबह शाम ठंड लगाने लगी है। इसका असर लोगों के सेहत भी पड़ रहा है। इससे वायरल, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सांस के अलावा खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा वायरल के मरीज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ लोगों की दिनचर्या में अभी बदलाव नहीं आया है। लोग फ्रिज का ठंडा पानी व एससी भी चला रहे हैं। दूसरा मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसमें बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में करें बचाव
- ठंडा पानी बंद करें, एसी व कूलर का प्रयोग न करें
- पूरी बाजू के कपड़े पहने
- खांसते, छींकते समय हाथ पर रुमाल रखें
- बाहर का खाना खाने से परहेज करें
- ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से मिले
प्रदूषण का स्तर एचएसपीसीबी के अनुसार
दिनांक औसत न्यूनतम अधिकतम
5 नवंबर 225 28 357
6 नवंबर 102 59 182
7 नवंबर 70 34 95
8 नवंबर 226 59 357
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed