फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic health problem

सुविधाओं के अभाव में रेफरल सेंटर बनकर रह गया सतनाली सीएचसी

Wed, 10 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
civic health problem
सतनाली कस्बे सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली को भले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिल चुका है लेकिन यहां सुविधाएं नदारद हैं। स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर मरीजों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ही महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया जाता है। हां इतना जरूर है कि सेंटर पर बुखार, खांसी, जुकाम, छोटी-मोटी चोट का इलाज जरूर हो जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी में महिला चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त ही चल रहा है ऐसे में महिलाओं को मजबूरी में या तो पुरुष चिकित्सकों से उपचार करवाना पड़ता है या फिर अन्यत्र इलाज करवाना पड़ता है। सतनाली पीएचसी को सीएचसी का दर्जा तो मिल चुका है लेकिन संसाधनों के अभाव में रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। स्वास्थ्य केंद्र में एक एसएमओ का पद सृजित है। यह पद लंबे समय से रिक्त ही चल रहा है। सात चिकित्सकों के सात पदों में से चार पद रिक्त हैं। कुल तीन में से दो चिकित्सक डेपुटेशन पर हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष यादव सप्ताह में पांच दिन यहां सेवाएं दे रहे हैं। स्टाफ नर्स के आठ में से चार पद खाली हैं, फार्मासिस्ट के दो में से एक, अकाउंटेंट के दो में से एक पद और चतुर्थ श्रेणी के सात में से छह पद रिक्त हैं। अस्पताल में रेडियोग्राफर का एक पद सृजित है जो रिक्त है और एक्स-रे मशीन भी नहीं हैं। जानकारी के अनुसार सतनाली कस्बे सहित 60 से अधिक गांव, ढाणियों की सवा लाख से अधिक की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाल रहे सेंटर के कंडम घोषित भवन में ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में सेंटर में करीब 150 तक ओपीडी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक उपकरण मुहैया करवाने की मांग करते आ रहें है ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें बावजूद इसके अभी तक न तो नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है, न रिक्त पदों को भरा जा रहा है और न ही अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

पीडब्ल्यूडी द्वारा अस्पताल के भवन को कंडम घोषित किया गया है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों को अस्पताल के नए भवन के लिए लिखा गया है। खाली पदों के बारे में मुख्यालय को कई बार लिखा जा चुका है। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं।
- डॉ. मनीष यादव, प्रभारी, सीएचसी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed