फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,electric,problam,tubewell,farmar

घोषणा के 9 महीने बाद भी किसानों को नहीं बोरवैल कनेक्शन

Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic,electric,problam,tubewell,farmar
राव तुलाराम चौक पर स्थित बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में एक्सईएन बुधराम पंवार से - फोटो : Narnol
सरकार की घोषणा के 9 महीने बाद भी किसानों को बोरवैल कनेक्शन नहीं मिल रहे है। कनेक्शन के लिए तीन से पांच लाख रुपये खर्च कर चुके किसान कनेक्शन नहीं होने के कारण अब सरसों की बिजाई नहीं कर पाएंगे। बुधवार को किसान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से मिले। समस्या का समाधान न होने पर अब किसानों ने सीएम विंडो में शिकायत देने का फैसला लिया है। किसान इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले में किसानों को पिछले 5 साल से बोरवैल कनेक्शन का इंतजार है। वर्ष 2014 के बाद से किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाए है। दिसंबर 2018 में सीएम मनोहरलाल ने लंबित कनेक्शन जारी करने की घोषणा की थी। जिसमें कहा कि 31 दिसंबर 2018 तक के सभी आवेदकों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सीएम के एलान के 9 महीने बाद भी महेंद्रगढ़ में करीब 550 आवेदकों को अब तक कनेक्शन नहीं मिल पाए है। कनेक्शन के लिए हर किसान तीन से पांच लाख रुपये तक खर्च कर चुका है। किसान बिजली निगम के अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी हर बार 10-15 दिन का नाम लेकर बहला देते हैं। किसान बोरवैल के लिए मोटर भी खरीद चुके हैं। अब विभाग की ओर से काम शुरू नहीं कराया जा रहा। बुधवार को किसान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे। किसानों ने कहा कि अगले सप्ताह सभी किसान सीएम विंडो में शिकायत डालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

मैने जुलाई में सभी कागज पूरे किए थे। 1.71 लाख लाख रुपये एस्टिमेट के जमा करा दिए। 61 हजार की मोटर खरीदी। 31 हजार रुपये की पाइप, 24 हजार रुपये की तार, 75 हजार रुपये का फव्वारा सेट, 1500 रुपये का कैपेस्टर खरीदा। करीब पौने दो लाख रुपये बोरवैल लगाने पर खर्च किए। अभी भी कनेक्शन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सिंह, गांव बुचौली
किसानों को हर महीने नुकसान हो रहा है। यह फसल तो बर्बाद हो गई। अब अगली फसल के लिए बिजली निगम के अधिकारियों के गुहार लगा रहे है। बिजली निगम की सभी शर्त का पूरा करने के कागज भी जमा करा चुके है। अब काम शुरू नहीं किया तो अगली फसल पर भी संकट आ जाएगा।
बाबूलाल, गांव लावन
मोटर, फव्वारा सैट, तार, कैपेस्टर की सभी खरीद कर चुके है। बिजली निगम को सभी कागज जमा करा चुके है। बोरवैल न होने के कारण बाजरा की फसल राम भरोसे लगाई थी। जो अब पूरी आधी भी नहीं रह गई। अगस्त महीने में बारिश नहीं होने के कारण उत्पादन आधा भी नहीं रहेगा।
- देवेंद्र, गांव मालड़ा सराय
पिछले तीन साल से बोरवैल कनेक्शन का इंतजार है। दिसंबर 2018 में सीएम ने एलान किया तो उम्मीद जगी थी। उस घोषणा के बाद भी 9 महीने का समय हो चुका है। जल्द ही कनेक्शन नहीं दिया गया तो अगली फसल की बिजाई नहीं कर सकेंगे। बार-बार अधिकारियों के यहां चक्कर लगा चुके है।

- कर्मपाल, गांव भुरजंट
मुख्यालय से टेंडर जारी किया जा चुका है। इसके लिए वर्क ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। डीएचबीवीएन मुख्यालय ने सीनियरटी लिस्ट मांगी थी। हमने लिस्ट भेज दी है। अब लिस्ट के अनुसार किसानों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
- बुधराम पंवार, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed