झमाझम बारिश से किसान खुश, शहरवासी परेशान
बता दें कि नारनौल में नौ जुलाई को बारिश हुई थी। इसके बाद लोग गर्मी से परेशान चल रहे थे। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में दो दिन पहले बारिश हुई थी। अच्छी बारिश की सभी को इंतजार था। तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। जिले के किसानों समेत अन्य को अच्छी बारिश का इंतजार था। वीरवार को अल सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 11 बजे तक जारी रहने से किसानों के चेहरे खिल गए।
फसल प्रभावित हो रही थी
बता दें कि मानसून के आने में देरी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही थी। किसान बाजरा व ग्वार की फसल मुरझाने को लेकर चिंतित हो गए थे। कुुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश से किसानों के मन में कुछ आस जगी थी, लेकिन यह बारिश महज कुछ जगहों पर ही हुई। इसके बाद फिर कई दिनों तक भीषण गर्मी और तेज धूप से फसल सुखने लग गई थी। आखिरकार गुरुवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद गांवों में किसान प्रफुल्लित हो गए।
जिले में कब कितनी बारिश हुई
जिला राजस्व राजस्व विभाग के अनुसार जिले में एक जुलाई को जिले में 6 एमएम, 5 जुलाई को 16 एमएम, सात जुलाई को दो एमएम, 8 जुलाई को 23 एमएम, 10 जुलाई को 12 एमएम बारिश हुई थी। वहीं जून में नारनौल में 19 एमएम, महेंद्रगढ़ में 33 एमएम, कनीना में 9 एमएम, अटेली में 25 एमएम व नांगल चौधरी में 17 एमएम बारिश हुई थी।
जिले में हुई फसलों की बिजाई
बाजरा - 82800 हेक्टेयर
कपास - 21050
ग्वार - 16352
क्षेत्र में हुई बारिश
नारनौल - 52 एमएम
अटेली - 20 एमएम
नांगल चौधरी - 15 एमएम
महेंद्रगढ़ -66 एमएम
कनीना - 55 एमएम

फोटो संख्या:67- मालड़ा से बसई रोड़ पर भरा पानी- फोटो : Narnol

फोटो नंबर 10- शहर में पानी निकासी का जायजा लेते उपायुक्त जगदीश शर्मा।- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:60- नगर पालिका में स्थित सीएससी सेंटर में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:61- शिक्षामंत्री आवास के बाहर भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:62- आंगनबाड़ी केंद्र मालड़ा में भरे बारिश के पानी को दिखाती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालड़ा में भरा बरसात का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:64- बिजली कार्यालय कनीना में बारिश में भीगे हुए रिकार्ड को दिखाते हुए कर्मचारी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:56- मोहल्ला महायचान में मकान में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:57- झुग्गी में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:58- झुग्गी में भरे बारिश के पानी को दिखाते हुए- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:51- मोहल्ला वाल्मीकि में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:52- विश्वकर्मा चौक पर भरे बारिश पानी में से वाहन को धकेलकर ले जाते हुए- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में मकान में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:54- नगर पालिका में भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

ोटो संख्या:55- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol