{"_id":"64666e3484c51153240dcd53","slug":"citys-power-failure-since-12-hours-at-night-inverters-also-answered-narnol-news-c-196-1-nnl1001-183-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रात को 12 घंटे से शहर की बिजली गुल, इनवर्टर भी दे गए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रात को 12 घंटे से शहर की बिजली गुल, इनवर्टर भी दे गए जवाब
Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। चार दिन पहले नारनौल शहर में आई तेज आंधी का असर अब भी देखने को मिल रहा है। शहर व आसपास के क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। बुधवार रात को निजामपुर 33 केवी पावर हाउस में एक बार फिर से तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते आधे से ज्यादा शहर की बिजली बाधित हो गई। कर्मचारी रात भर उसे ठीक करने में लगे रहे लेकिन सुबह साढे़ 9 बजे जाकर बिजली सुचारु हो सकी। वीरवार दिन में भी कई बार बिजली के कट लगते रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली न आने के कारण लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को गलियों व सड़कों पर घूमकर रात गुजारनी पड़ी।
यहां बता दे कि चार दिन पहले आई आंधी के कारण कई पेड़, पोल के अलावा बिजली के तार टूट गए थे। इसके चलते शहर की बिजली गुल हो गई थी। इसे ठीक करने का काम अब भी जारी है। कुछ कालोनियों में अब भी पूरी तरह से बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। मोहल्ला चांदुवाडा में पिछले तीन दिन से तार लगाने का काम किया जा रहा है, लेकिन अब भी पूरी तरह से पूरी कालोनी में लाइन चालू नहीं हो सकी है। इसके अलावा कुछ गांवों में भी अभी ऐसी ही स्थिति है।
वहीं हरियाणा एनसीआर के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वीरवार को जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 38.5 डिग्री और 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात्रि तापमान क्रमश: 24.0 डिग्री सेल्सियस और 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल के शुरूआत से ही मौसम में बदलाव और उलट फेर देखने को मिल रहा है। आने वाले 5 दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से हवाएं पश्चिमी शुष्क और उष्ण हवाओं से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव लूं अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।