फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City residents are troubled by monkey nuisance, no solution is being found

Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों के उत्पात से शहरवासी परेशान है, नहीं हो रहा समाधान

Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
City residents are troubled by monkey nuisance, no solution is being found
फोटो संख्या:51- मोहल्ला पड़ाव में रास्ते में बैठा बंदरों का झुंड--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में आए दिन बंदरों के बढ़ रहे हमले और उत्पात से आमजन परेशान हैं। मोहल्ला नीमड़ी नीचे, शनि मंदिर, नागरिक अस्पताल से लेकर हर वार्ड में झुंड में उत्पात मचाते हैं।
विज्ञापन

बंदरों के भय से बच्चों ने घरों की छतों पर ही जाना छोड़ दिया है। जब इनको भगाने की कोशिश करते है काटने को दौड़ते है। रसोई से लेकर छतों पर सामान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। लोगों पर इनके हमले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रसोई में फ्रीज तक पहुंचकर खाने-पीने के सामान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इनके हमलों से हर माह औसतन 10 लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बंदरों का जमावड़ा रहता है। दो सप्ताह पहले दुकान पर भतीजे को आते समय काट लिया था। बंदरों के झुंड के हमले से बच्चे को काफी चोट आई थी। आसपास के लोगों ने बंदरों को भगाकर बच्चे को छुड़वाया था। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- ढिल्लू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घर के प्लाॅट में सब्जियां लगाई है। झुंड में आने वाले बंदर सब्जियों के पौधों को उखाड़ देते हैं। जब बंदरों को भगाते हैं तब काटने को दौड़ते हैं। सुबह व शाम बंदर झुंड में आते हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनकी बढ़ती संख्या चिंताजनक है। - मुकेश सैनी
----------
शॉपिंग कॉम्पलेक्स में चाय की दुकान कर रखी है। तीन पहले चाय देने के लिए जा रहा था तो अचानक पूरे झुंड ने हमला कर दिया था। काफी जगह से काट लिया था। इनका उत्पात लगातार बढ़ रहा है। नगर पालिका से बार-बार मांग के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - जवाहरलाल
-----------
जब शहर से लोग पैदल सब्जी लेकर जाते हैं तब बंदर थैली को छीन लेते हैं। शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। घरों में छोटे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। जल्द ही इस और ध्यान नहीं दिया गया तो समस्या गंभीर होती जाएगी। - विनोद कपूर

------------
- वर्जन:
नगर पालिका सदन की बैठक में समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। शीघ्र ही बंदरों को पकड़वाया जाएगा। नपा को बार-बार यह शिकायत मिल रही है। जल्द ही इसका समाधान भी किया जाएगा।- रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed