फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City police station and Sadar police station launched a search operation

Mahendragarh-Narnaul News: शहर थाना और सदर थाना पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Fri, 16 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
City police station and Sadar police station launched a search operation
महेंद्रगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के मार्गदर्शन में शहर में बढ़ती चोरियों को लेकर शहर थाना पुलिस और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर महेंद्रगढ़ के आसपास लगते गांव और झुग्गी झोपड़ियों में सुबह 4 से 9 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान में पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से 45 बाइकों को कब्जे में लेकर शहर थाना परिसर में लाया गया। शहर थाना पुलिस ने सभी बाइकों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिनमें 33 बाइकों के दस्तावेज सही मिले हैं। जांच के दौरान ही पता लग पाएगा कि कितनी बाइकों के दस्तावेज पूरे हैं या नहीं है। शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह सर्च अभियान शहर में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए चलाया गया है। इस अभियान में 10 टीमों ने मिलकर यह अभियान चलाया था।
विज्ञापन


बाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया था तथा आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। -विक्रांत भूषण, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed