फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City parks filled with up to three feet of rain water, swings submerged, now where should children play?

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के पार्कों में भरा तीन फीट तक बारिश का पानी, डूबे झूले, अब बच्चे कहां खेलें

Thu, 08 Aug 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
City parks filled with up to three feet of rain water, swings submerged, now where should children play?
फोटो नंबर-01हुडा सेक्टर के विवेकानंद पार्क में भरा पानी।
नारनौल। हुड्डा सेक्टर एक में बने पार्क बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण तालाब बने हुए हैं। सुभाष पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, अटल पार्क, पटेल पार्क, चंद्रशेखर पार्क, विवेकानंद पार्क व शहीद ऊधम सिंह पार्क सहित सेक्टर 1 में बने सभी पार्क में तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा है।
विज्ञापन


नारनौल के हुडा सेक्टर में एक माह से अधिक समय से पार्कों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे पार्क में न तो कोई सुबह सैर कर सकता है और न ही बच्चे झूलों का लुत्फ उठा पा रहे हैं। पार्कों से पानी निकालने के लिए नगर परिषद की तरफ से भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है। इसका खामियाजा एक माह से सेक्टरवासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

जब कोई हादसा हो जाता है तो प्रशासन की तरफ से भी बैठकों का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन जैसे-जैसे समय व्यतीत होता है, उस कार्य की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। अभी हाल ही में एक 9 वर्षीय बच्चे की सेक्टर के ऊधम सिंह पार्क में डूबने से मौत हो गई थी। इससे पहले भी एक प्रवासी मजदूर के बेटे की इसी पार्क में डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय नगर परिषद की तरफ से पार्कों से पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक धरातल पर ऐसा कुछ होता नहीं दिखाई दे रहा है। यह हाल एक या दो पार्कों का नहीं है बल्कि सुभाष पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, अटल पार्क, पटेल पार्क, चंद्रशेखर पार्क, विवेकानंद पार्क व शहीद ऊधम सिंह पार्क सहित सेक्टर के 15 से 20 पार्कों में समस्या बनी हुई है। ऐसे में अब तक पानी निकालने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का तीज पर्व भी रहा फीका

हुडा सेक्टर के पार्कों में बारिश का पानी किसी पार्क में दो फीट तो किसी में तीन फीट तक भरा है। इसकी वजह से महिलाओं का तीज पर्व भी फीका रहा, क्योंकि पार्कों में झूले लगे हुए थे। अब जलभराव होने से तीज पर महिलाएं झूलों का आनंद नहीं उठा सकीं।
सड़क पर सुबह की सैर करने को मजबूर सेक्टरवासी

हुडा सेक्टरवासी पार्कों में जलभराव होने से अब सुबह की सैर सड़क पर करने को मजबूर है। इसके साथ लगातार पानी भरा रहने से डेंगू सहित अन्य बीमारी भी फैलने का खतरा बना हुआ है।

घर के बिल्कुल सामने शहीद ऊधम सिंह पार्क बना हुआ है। पार्क में जुलाई की पहली बारिश से लेकर अब तक पानी भरा है। पार्क में दो बच्चों के डूबने से दर्दनाक हादसा भी हो चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
शारदा देवी।

स्थानीय लोगों ने अलग-अलग माध्यम से प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन पार्क का पानी निकालने के लिए कोई प्रयास प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। ऊधम सिंह पार्क में पश्चिम दिशा की तरफ तो करीब आठ फीट तक पानी भरा है।


सुमित कुमार।

जलभराव वाले पार्कों में दवा का छिड़काव भी करवाया गया है। वहीं पार्कों से पानी निकालने के लिए पंपसेट की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही पार्कों से पानी निकाल दिया जाएगा।
दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed