{"_id":"66a7e8489bc005cfbc099534","slug":"city-government-sits-on-indefinite-strike-over-delay-in-development-works-no-consensus-reached-in-meeting-with-dmc-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111086-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्याों में देरी पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी शहर की सरकार, डीएमसी संग बैठक में नहीं बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्याों में देरी पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी शहर की सरकार, डीएमसी संग बैठक में नहीं बनी सहमति
Tue, 30 Jul 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- शहर में विकास कार्य न होने पर नगर पालिका महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे नपा प्रधान
महेंद्रगढ़। शहर में पिछले दो सालों से विकास कार्य नहीं होने एवं अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ शहर की सरकार (नगर पालिका) ने सोमवार को अनिश्चितकलीन धरना शुरू कर दिया। हालांकि सुबह नगर आयुक्त (डीएमसी) महाबीर प्रसाद आश्वासन देने पहुंचे थे लेकिन प्रधान, उप प्रधान सहित 15 वार्ड पार्षद काम शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सभी ने एकमत से कहा कि जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा।
पार्षद प्रतिनिधि ने शुरू की भूख हड़ताल
इस दौरान वार्ड नंबर दो से पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड पार्षदों ने डीएमसी महाबीर प्रसाद को आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुनाई तथा उनके समक्ष ही डीएमसी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू कौशिक व वार्ड वार्षदों का कहना है कि बार-बार अधिकारी विकास कार्याें के टेंडर लगाने में असफल रहे हैं। लंबे समय से मांग उठाई जा रही है लेकिन डीएमसी भी महज आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन जब तक धरातल पर विकास कार्य शुरू नहीं होंगे तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। पार्षदों ने डीएमसी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब वह कोई आश्वासन पर नहीं मानेंगे। केवल धरातल पर काम शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
बंद कमरे में आधे घंटे चली बैठक
सोमवार सुबह 10 बजे नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक 12 पार्षदों के साथ पहुंची। नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद भी धरने को स्थगित कराने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ नगरपालिका में पहुंचे थे। करीब 20 मिनट तक बैठक चली। इस दौरान डीएमसी ने डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन के टेंडर, 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण की प्रक्रिया व नपा के छोटे-मोटे बिलों को पास करने के बारे में प्रक्रिया जारी होने की बात कही। उन्होंने कुछ समय बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया तो सभी भड़क गए। सभी ने एक स्वर में कहा कि पिछले दो साल से केवल आश्वासन मिलते आ रहे हैं। अब धरातल पर जब तक काम शुरू नहीं होगे तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठेंगे। डीएमसी ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रक्रियाओं के बारे में बताया लेकिन सभी धरातल पर काम शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही शहर की सरकार ने सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों से विकास में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
डीएसमसी बोले-डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन व 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण में लगेगा समय
डीएमसी ने बताया कि डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन की फाइल पर कुछ आपत्तियां लगकर वापस भेज दी गई थी। वहीं 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण को लेकर मुख्यालय की ओर से पर्याप्त बजट के बारे में पूछा गया है। अब बजट की स्थिति बताकर फाइल भेज दी गई है। अब नए नियमों के अनुसार इसे शीघ्रता से आपत्तियां दूर कर भेजा जाएगा। कुछ कार्यों को एक सप्ताह में धरातल पर उतारा जाएगा जबकि कुछ कार्याें में करीब एक माह का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से अधिकारियों की जांच के चलते भी काफी काम प्रभावित हुए हैं।
लंबे समय से अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया है। लेकिन अधिकारियों की काम कराने में कोई रूची नहीं है। बार-बार अधिकारियों की ओर से महज आश्वासन ही मिल रहे हैं। धरातल पर कोई भी योजना को नहीं उतार पा रहे हैं। उप प्रधान व सभी पार्षदों ने धरने का निर्णय लिया है। अब विकास कार्य शुरू होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा।
रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।