{"_id":"6851a65529f485d2a60d5b1e","slug":"city-garbage-being-dumped-in-roadside-pits-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126042-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क किनारे गड्ढों में भरा जा रहा शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क किनारे गड्ढों में भरा जा रहा शहर का कूड़ा
Tue, 17 Jun 2025 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 6 में सड़क किनारे कूडा डालने का विरोध करते स्थानीय लोग
नांगल चौधरी। वार्ड नंबर 6 में हाल ही में बनी सड़क के किनारे बने गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डालनी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने शहर का कूड़ा डलवा दिया।
अब हाल यह है कि यहां से बदबू उठने लगी है। मच्छर पनप रहे हैं। इसके कारण वार्ड के लोगों को मजबूरी में बदबूदार व दूषित पर्यावरण में रहना पड़ रहा है।
सोनू तंवर पार्षद, सोमदत्त जांगड़ा, आशीष सैनी, अश्वनी शर्मा, प्रवीण यादव, गोपाल सोनी, खेमचंद भार्गव, सतीश प्रजापत, साहिल प्रजापत, दलीप सिंह, अजय कुमार ने बताया कि नगर पालिका के ट्रैक्टरों द्वारा शहर का एकत्रित किया हुआ कूड़ा वार्ड नंबर 6 के नदी वाले रास्ते में बनाई गई नई सड़क के साथ में डाला जा रहा है।
इसके एक तरफ तो जीण माता का मंदिर है, वहीं दूसरी तरफ आशावरी माता का मंदिर है। जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में माता के दर्शनों के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि जब नपा कर्मचारियों को कचरा डालने से रोका तो, करवाई करने की धमकी दी गई। कहा कि कूड़ा डालने से रोका तो कोर्ट में तारीखें भुगतनी पड़ेगी।
नपा के जेई सुनील ने बताया कि वार्ड नंबर 6 में नदी को जाने वाले रास्ते पर नया रोड बनाया गया था। रोड कुछ जगह से तिरछा या मुड़ा होने के कारण साइड में नगरपालिका की जगह बच गई है। सरकार की गाइडलाइन है कि जो वेस्ट कूड़ा प्रोसेस हो चुका है, उसके ऊपर से मिट्टी डालकर टाइल बिछाई जाएगी।