{"_id":"66859a7b28d7ba7f010228bc","slug":"city-council-unable-to-remove-water-from-its-own-gate-how-will-the-city-get-relief-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113749-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपने ही गेट पर भरा पानी निकालने में नगर परिषद असमर्थ, शहर को कैसे मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपने ही गेट पर भरा पानी निकालने में नगर परिषद असमर्थ, शहर को कैसे मिलेगी निजात
Thu, 04 Jul 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बरसाती पानी की निकासी का भार जिसके जिम्मे है वह नगर परिषद अपने ही मुख्य द्वार पर भरे पानी की निकासी में असमर्थ दिखाई दे रही है। शहर की नगर परिषद के दो मुख्य द्वार है, जिसमें एक द्वार पर हमेशा पानी भरा रहता है।
यहां एक बार बरसात हो जाए तो यह पानी निकासी नहीं होने के कारण एक-एक महीने तक जमा रहता है। इस पानी की निकासी को लेकर पार्षद मोहनलाल के साथ मोहल्ला पुरानी सराय निवासी सुरेश कुमार बुधवार को एक्सईएन सुंदर सिंह मिले। पार्षद मोहनलाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर एक्सईएन का जवाब संतोष जनक नहीं रहा। उन्होंने बताया कि इस पानी की निकासी को लेकर सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेज रखी है। इसमें उसने लिखा है कि नगर परिषद के मुख्य द्वार पर पानी भर जाता है और नगर परिषद में एक शिव मंदिर है जिसमें लोग इस द्वार से जाते हैं, परंतु यहां पानी जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां पानी जमा रहने मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस गेट के साथ जिनके मकान है, उनको भी परेशानी हो रही है। पार्षद ने बताया कि एक्सईएन से जब संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो वे इसे लेकर डीएमसी महावीर प्रसाद से मिले। पार्षद ने बताया कि डीएमसी ने एक्सईएन को शुक्रवार तक इसका टेंडर लगाने के आदेश दिए हैं।