{"_id":"e994b6fc8cc64ae1c282f3b6713ab3d4","slug":"city-council-proceedings-on-the-head-and-spouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की प्रधान और पति पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की प्रधान और पति पर मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के कामकाज में मिल रही अनियमितताओं के चलते पुलिस ने नगर परिषद की प्रधान और उसके पति पर मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम व सीटीएम द्वारा जांच के बाद पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की थी। मामला दर्ज कर पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नगर परिषद में कई दिनों से अनियमितताओं की चर्चा जोरों पर थी। इस संबंध में अनेक लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत दी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मामला प्रधान द्वारा एनओसी जारी करने का है। इन एनओसी में प्रधान के अलावा किसी भी नप अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही जा रही है। बिना नगर परिषद के अधिकारियों की रिपोर्ट व हस्ताक्षर के प्रधान ने एनओसी जारी कर दी।
विज्ञापन
यह शिकायत डीसी के मार्फत एसडीएम के पास पहुंची थी। एसडीएम ने जांच कर सीटीएम को रिपोर्ट भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को प्रधान व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की थी। इसी के चलते पुलिस ने नगर परिषद की प्रधान अंजना अग्रवाल व उसके पति रतनलाल अग्रवाल पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रधान पति से मोबाइल पर बातचीत करनी चाही तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से नगर परिषद की प्रधान व उसके पति के खिलाफ शिकायत आई थी। इसके तहत प्रधान व उसके पति पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
डॉ. हरिओम, एसएचओ सिटी पुलिस थाना, नारनौल