{"_id":"61aa5c9295eb885b7049e2f5","slug":"city-council-challaned-13-shopkeepers-who-encroached-narnol-news-rtk631685997","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों के किए चालान
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग जब्त कर ट्राली में डालते नप कर्मी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
नगर परिषद नारनौल शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान नगर परिषद ईओ सुमन लता के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखने वाले 13 दुकानदारों तथा दो रेहड़ी चालकों के चालान किए। साथ भविष्य में अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बता दें कि नगर परिषद ईओ सुमनलता के नेतृत्व में शुक्रवार को महाबीर चौक से बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर उनके साथ लिपिक राजेश कुमार भी थे। इस दौरान दुकानदारों ने रोड पर अपना सामान रखा हुआ था। नपा टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपना सामान भीतर रखना शुरू कर दिया। टीम ने मौके पर जाकर 13 दुकानदारों का अतिक्रमण करने पर 500-500 रुपये के चालान किए। इसके अलावा दो रेहड़ी चालकों के रोड पर गंदगी डाले जाने को लेकर 200-200 रुपये के चालान किए। इस मौके पर ईओ ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार अपनी हद में सामान लगाए। अगर उनका सामान दुकान से बाहर निकला हुआ मिला तो उनका सामान जब्त करने के साथ ही उनका चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।