{"_id":"58ab3ad24f1c1b0953b2394b","slug":"city-budget-devlopment-work-meating","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की नई सरकार ने पेश किया पहला वार्षिक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की नई सरकार ने पेश किया पहला वार्षिक बजट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नप की बैठक में उपस्थित पार्षद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की नई सरकार ने सोमवार को 2017-18 को अपना पहला बजट पेश किया जिसमें शहर के सभी वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया। बजट 11 पार्षदों की सहमति पर पारित किया गया जबकि विपक्षी 4 पार्षदों ने बजट को विरोध किया। नपा चेयरपर्सन ने रीना गर्ग ने बताया कि बजट में नए वर्ष 2017-18 में नगरपालिका की आय के लिए कुल 11 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये का लक्ष्य रखा गया। वहीं शहर के विकास के लिए कुल 10 करोड़ 39 लाख 10 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 प्रतिशत आय तथा 20 प्रतिशत खर्चा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
यहां से प्राप्त होगा नप को पैसा
बैठक में वर्ष 2017-18 में नगर परिषद की आय हेतु सदन की सर्वसम्मति से बजट रखा गया। इसमें संपत्ति कर से 15 लाख, फायर टैक्स से 1 लाख, दुकानों व अन्य किराया से 1 करोड़ 40 लाख, तहबाजारी से 5 लाख, स्टाम्प ड्यूटी से 2.5 करोड़, विकास शुल्क से 2.5 करोड़, भवन फीस से 7 लाख, विद्युत शुल्क से 20 लाख, फायर शुल्क से डेढ़ लाख, लाइसेंस फीस से 10 लाख, नकल शुल्क से 1 लाख रुपये, ब्याज से 60 से 70 लाख तथा अन्य छोटे-मोटे खर्चों मे ं40 लाख रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
यहां पर खर्च करेगी नपा पैसा
बैठक में सदन सदस्यों की में 11 पार्षदों की सहमति से वेतन से 3 करोड़ 20 लाख, प्रधान एवं पार्षदों का वेतन 8 लाख से बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये, स्टेशनरी 1 से 1.25 लाख रुपये, आडिट फीस 8 लाख से 18 लाख रुपये, लीगल एडवाइजर 8 लाख रुपये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 30 लाख रुपये, कैंटीजेंसी 5 लाख रुपये, मेंटीनेंस एवं स्ट्रीट लाइट खर्च 45 लाख, सफाई व्यवस्था पर 75 से बढ़ाकर 90 लाख रुपये, विकास कार्यों पर 2.50 करोड़, वाहन खरीद करने के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
रिचार्ज बोरवेल का किया विरोध
विकास कार्यों के लिए सदन में पारित किए गए बजट में जैसे ही चेयरपर्सन ने विभिन्न स्थानों पर रिचार्ज बोरवेल लगवाने का प्रस्ताव रखा तो पार्षद नरेंद्र खन्ना एवं अमित मिश्रा ने विरोध जताते हुए कहा कि शहर में रिचार्ज बोरवेल की हालात पहले से ही खस्ता है। जिनके रख-रखाव पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही। इससे उनकी हालात काफी दयनीय बनी हुई है। इसलिए पहले उन उन बोरवेल का सुधार करवाए जाए। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर रिचार्ज बोरवेल बनाने एवं जो पहले से खराब हैं उनको ठीक करवाने पर सहमति बनी।
नगरपालिका से ब्रहमचारी रोड पर बनेंगी दुकानें
सब्जी मंडी के पीछे पर सुलभ शौचालय के साथ से नगरपालिका ब्रह्मचारी तक रोड बनाएगी तथा इस रोड के बनने से शंकर मार्केट के व्यापारियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। रोड के दोनों ओर दुकानें भी बनाई जाएगी।
पांच स्थानों पर लगेंगे स्वागत गेट
शहर की नगरपालिका अब शहर के पांच मार्गों पर शहर से बाहर स्वागत द्वार लगवाएगी। यह द्वार चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, अटेली, सतनाली रोड पर लगाए जाएंगे। शहर में आतंक मचा रहे बंदरों को पकड़ने का भी फैसला किया गया है। इसके लिए 2 एकड़ जमीन मां गायत्री वृद्ध आश्रम बनाने के लिए प्रस्तावित की है। इसके अतिरिक्त एक नागरिक सुविधा केंद्र भी शहर में बनाया जाएगा।
2.50 करोड़ की लागत से बनेंगे रोड
शहर की नगर पालिरका ने आम बजट में 2.5 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च करने का लक्ष्य रखा। इसमें शहर के अधिकतर सड़क का निर्माण किया जाएगा और जो सड़क टूटे हुए हैं उनका रिपेयर भी किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
नगरपालिका के आम बजट के बाद आयोजित तीसरी आम बैठक में विपक्षी पार्षद अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, बबीता सैनी, कमलेश तायल चेयरपर्सन रीना बंटी, उप प्रधान रमेश बोहरा, डॉ. तरुण यादव, कृष्णा जांगड़ा, पार्षद सुरेंद्र बंटी, सोनू सैनी, मनीष सैनी, विष्णु शर्मा, विजय, कृष्ण उर्फ भिंडी, पालिका सचिव नवल किशोर शर्मा सहित समस्त पालिका स्टाफ उपस्थित था।