फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA team recovered 4140 bottles of beer, one accused arrested

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए टीम ने 4140 बोतल बीयर की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
CIA team recovered 4140 bottles of beer, one accused arrested
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने करीब 4140 बोतल बीयर बरामद करने का दावा किया है। बीयर कैंटर में भरी थी। सीआईए ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने देररात सूचना पर माजरा चुंगी सेहलंग रोड महेंद्रगढ़ के नजदीक कैंटर से भारी मात्रा में बीयर बरामद की किया। पुलिस ने बीयर के साथ एक आरोपी सतीश निवासी सिवाना, बवानी खेड़ा भिवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी रेवाड़ी से कैंटर में 668 पेटी बीयर लाया था, जिनमें से आरोपी ने 323 पेटी माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ के पास वाले ठेके पर और रेलवे स्टेशन के पास वाले ठेके पर भेज दी थी। पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचित किया। इन ठेकों पर आबकारी विभाग ने रेड कर बीयर की 323 अवैध पेटी को सीज किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान नजदीक रेलवे फाटक पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि बीयर से भरा एक कैंटर माजरा चुंगी सेहलंग रोड पर खड़ा है। सूचना पर बताए स्थान पर रेड छापा मारा गया। जहां पर ठेका शराब के सामने एक कैंटर खड़ा दिखाई दिया। चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतीश बताया। कैंटर को जांच की तो उसमें बीयर भरी हुई थी। गिनती की तो 345 पेटी बीयर बरामद हुई। बरामद बीयर की चालक से परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध बीयर को कैंटर सहित जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक पेटी में करीब 12 बोतल बीयर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed