फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chowkidar accused of harassing eight including suicide officer

चौकीदार ने की आत्महत्या अधिकारी समेत आठ पर परेशान करने का आरोप

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar accused of harassing eight including suicide officer
जिला खेल विभाग के सुभाष स्टेडियम के चौकीदार ने रविवार को आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक अधिकारी समेत आठ पर परेशान करने व रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के गांव पायगा निवासी दिनेश कुमार करीब पांच महीने से जिला खेल विभाग के कार्यालय सुभाष स्टेडियम में डीसी रेट पर कार्यरत था। रविवार सुबह सुभाष पार्क में स्थित राहगीरी कार्यक्रम में दिनेश को गद्दे लेकर पहुंचना था। खेल विभाग के कोचों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

शाम को चार बजे तीरंदाजी के खिलाड़ी सुभाष स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे। खिलाड़ियों ने नई बिल्डिंग में खेल का सामान लेने पहुंचे तो उन्हें अंदर से बदबू आई। अंदर देखा तो अशोक हॉल में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी जानकारी बच्चों ने कोच को दी। कोच ने इसकी जानकारी डीएसओ व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने शव के पास से आधा कम्प्यूटर से टाइप किया हुआ व आधा पेन से लिखा हुआ नोट मिला। जिसमें उसने अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसने अपने गांव के तीन लोग धर्मपाल, रणबीर, प्रवीण व अन्य गांव के गिरवर, कृष्ण, नरेश व योगेश शर्मा का नाम लिखा है। उसका आरोप है कि आरोपियों से कुछ पैसे उधार में लिये थे। इसके लिए आरोपी उसे परेशान करते थे और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मृतक का आरोप है इन लोगों की हरकतों से परेशान होकर अपनी जान देने जा रहा हूं। सुसाइट नोट के अनुसार दिनेश ने लिखा है कि मैं अपने होश में आकर अपनी मौत का कारण आठ लोगों को मानता हूं। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री समेत गृहमंत्री से न्याय की गुहार
सुसाइड नोट में मृतक ने गृह मंत्री अनिल विज व अशोक खेमका तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर डीएसओ ज्योति रानी ने बताया कि दिनेश की मौत की सूचना मिली है। इस मामले में कार्रवाई पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि कल तक वह बहुत खुश था। उसने बताया कि उसके बेटे का आर्मी स्कूल में एडमिशन हो गया है। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed