फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chitrauli's daughter Sharmila to perform in Para Commonwealth Games

पैरा कामनवेल्थ गेम्स में प्रदर्शन करेगी छितरौली की बेटी शर्मीला

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chitrauli's daughter Sharmila to perform in Para Commonwealth Games
वर्चुअल मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करती खिलाड़ी शर्मिला ---संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश से 215 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव छितरौली की बेटी शर्मीला पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉटपुट में कैटेगरी एफ 57 गेम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शर्मीला से वर्चुअल बातचीत की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने शर्मीला से बात करते हुए 34 वर्ष की उम्र में खेलों में आने और दो वर्ष में ही पदक प्राप्त करने के बारे में पूछा। इस पर शर्मीला ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से है। उनके परिवार में वे तीन बहनें और एक भाई हैं। उसकी शादी काफी छोटी सी उम्र में कर दी गई थी। उसे सुसराल में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसके बाद वह छह साल तक अपने मायके में ही रही। शर्मीला ने बताया कि दूसरी शादी के बाद उसने रेवाड़ी में कोच टेकचंद के मार्गदर्शन में प्रतिदिन आठ घंटे तक मेहनत करके आज इस मुकाम तक पहुंची है। शर्मीला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और दोनों ही अच्छी खिलाड़ी हैं। उसकी बड़ी बेटी जेवलिन और छोटी बेटी टेबल टेनिस की खिलाड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ी शर्मीला के हौसले और हिम्मत की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

जिले में कोच हो तो और तैयार हों खिलाड़ी
कनीना। एसडीएम स्कूल छितरौली के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि क्षेत्र में और लड़कियां भी शर्मीला की तरह अच्छी खिलाड़ी बन सकती हैं लेकिन जिले में कोच न होने की वजह से खिलाड़ियों को दूसरे जिले में खेलना पड़ रहा है। शर्मीला ने शॉटपुट गेम को चुना। इसमें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। छितरौली गांव की शर्मीला अब रेवाड़ी के तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही है और मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। उसने एसडीएम स्कूल छितरौली में पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed