फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children gave message of drug addiction through short drama

Mahendragarh-Narnaul News: लघु नाटिका से बच्चों नेे नशा मुक्ति का दिया संदेश

Mon, 26 Aug 2024 11:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Children gave message of drug addiction through short drama
फोटो नंबर-09छात्रों को सम्मानित करते अति​थि व ट्रस्ट के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा राठौड़ की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 51 प्रतिभाओं को छात्रवृति व पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक उच्च अधिकारी विनय अग्रवाल एवं प्राचार्य कृष्ण सिंह ने विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि मंच संचालन कवि गीतकार डॉ. छत्रपाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक मास्टर ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले 24 प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृति के रूप में 51 हजार रुपए की नकद धन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम भेंट कर सम्मानित किया गया है। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नशा मुक्ति व मानवीय रिश्तों पर सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। श्रीराम सेवा ट्रस्ट सचिव राजेंद्र वर्मा ने ट्रस्ट के प्रति सामुदायिक सहयोग लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीर सिंह नंबरदार, ओमप्रकाश आर्य, राजपाल सिंह तंवर, मदन सिंह चौहान, प्यारेलाल प्रजापति, हनुमान सिंह, मनीष वर्मा, सुरेंद्र सिंह व रवि लखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed