फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children enthralled by performing dance in the program

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मोहा

Sun, 27 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled by performing dance in the program
फोटो नंबर-20शैक्षणिक सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नांगल चौधरी। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला आंतरी में विद्यार्थी व उनकी स्वच्छ आदतें विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी के रूप में बड़, पीपल और नीम का पौधरोपण किया गया। नन्हें बच्चों ने स्वच्छता के गीत पर समूह नृत्य करके सभी उपस्थित अतिथिगणों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राजसिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कर्म को प्राथमिकता देना, कर्तव्य परायण होना और कड़ी मेहनत के द्वारा ही हम एक अच्छे विद्यार्थी व नागरिक बन सकते हैं। इसके बाद ही हम सब मिलकर एक स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. सुषमा यादव ने बच्चों को स्वस्थ आदतों, उनके अच्छे प्रभावों तथा अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार ने बच्चों इनाम दिये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजसिंह मेहरा डीडीओ व क्लस्टर हेड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमानिया मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुषमा यादव बीडीएस पीएचसी आंतरी, सतीश कुमार मौलिक मुख्याध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय नौलायजा तथा सूरत सिंह डीडीओ, राजकीय माध्यमिक विद्यालय आंतरी बिहारीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed