फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children and youth flew kites all day on Teej

Mahendragarh-Narnaul News: तीज पर दिनभर बच्चों और युवाओं ने की पतंगबाजी

Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Children and youth flew kites all day on Teej
फोटो नंबर-30तीज के पर्व को लेकर अपने मकान की छत पर पतंग उड़ाते युवा। संवाद
नारनौल। तीज पर रविवार को क्षेत्र में दिनभर बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी की। बीच-बीच में कई बार तेज धूप ने पतंगबाजी में व्यवधान जरूर पैदा किया, लेकिन इससे युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं व लड़कियों ने पारंपरिक ढंग से झूला झूलकर और मेहंदी लगाकर और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए। इस त्योहार पर नवविवाहित महिलाओं और युवतियां सामूहिक रूप से झूला झूलती रहीं। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाए और एक दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

तीज का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र पतंगबाजी रही। अहीरवाल क्षेत्र में तीज के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा के चलते आज लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। इसके चलते दिल्ली दरवाजा स्थित पतंग बाजार में भारी रौनक रही। इसके अलावा चारों ओर छतों पर बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहने से बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह रहा। परंतु इसके बाद धूप व उमस के कारण पतंगबाजी में व्यवधान रहा और शाम होते-होते आसमान फिर पतंगों से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed