फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister's flying squad raided four warehouses in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कनीना के चार गोदामों पर मारा छापा

Tue, 03 Oct 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided four warehouses in Kanina
कनीना । कनीना अनाज मंडी ककराला रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार देर शाम चार गोदाम पर छापे मारे। गोदामों में भारी मात्रा में बाजरा भरा मिला। टीम के इंस्पेक्टर सत्येंद्र, एएसआई सचिन कुमार व उनकी टीम ने गोदाम पर छापे के दौरान 150 क्विंटल गेहूं पाया गया। गोदाम मालिक मौके पर कोई दस्तावेज गेहूं के बारे में प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर टीम ने 6600 मार्केट फीस व 1700 जुर्माना, एचआरडीएफ फीस 6600 रुपये व जुर्माना 500 रुपये जो की कुल 15400 रुपये मौके पर भरवाया। इसके साथ बाजरे के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान लगभग एक हजार क्विंटल बाजरा स्टॉक रजिस्टर में दर्शाया नहीं मिला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी से पहुंचे निरीक्षक सतेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी कनीना से अशोक कुमार मंडी सुपरवाइजर की संयुक्त टीम ने कनीना में कई फर्मों पर छापे मारकर अवैध रूप से बाजरे का भंडारण पकड़ा और जुर्माना किया। कनीना मंडी की एक फर्म के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 300 क्विंटल अवैध रूप से बाजरा पाया। गोदाम मालिक के पास कोई वैद्य कागजात नहीं मिला। अशोक कुमार मंडी सुपरवाइजर द्वारा छह हजार रुपये मार्केट फीस और 1500 रुपये जुर्माना कर 7500 रुपये चेक के माध्यम से भरवाए। टीम की ओर से कनीना मंडी की दूसरी फर्म के गोदाम का निरीक्षण किया जिसमे मौके पर 400 क्विंटल बाजरा मिला। गोदाम मालिक के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। इस पर मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार द्वारा मौके पर ही मार्केट फीस 8000 रुपये व 2000 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं संयुक्त टीम ने तीसरी फर्म पर छापा मारकर 250 क्विंटल बाजरा अवैध रूप से मिला। मौके पर पांच हजार रुपये मार्केट फीस व 1300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार संयुक्त टीम ने कनीना मंडी की एक और फर्म पर छापा मारा। मौके पर 150 क्विंटल अवैध गेहूं पाया गया। मंडी सुपरवाइजर ने मौके पर ही 6600 रुपये मार्केट फीस, 1700 रुपये जुर्माना, एचआरडीएफ फीस 6600 रुपये तथा जुर्माना 500 रुपये कुल मिलाकर 15400 रुपये मौके पर ही भरवा लिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा कनीना के चार गोदाम पर छापे मारे गए। इस दौरान अवैध रूप से किए गए स्टॉक पर मार्केट फीस व अन्य जुर्माना लगाया गया। संबंधित फर्माें से मौके पर ही जुर्माना राशि व मार्केट फीस जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed