फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister will inaugurate seven projects of the district today

मुख्यमंत्री आज करेंगे जिले की सात परियोजनाओं का लोकार्पण

Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate seven projects of the district today
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 सितंबर को डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम करनाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिले की 32 करोड़ 78 लाख रुपये की सात परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पहले छह परियोजनाओं का लोकार्पण करना था लेकिन अब एक परियोजना बढ़ाई गई है। इसके साथ ही वे प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने बताया कि यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगा। स्थानीय स्तर पर इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे। उनके साथ भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अटेली में 422.30 लाख की लागत से तैयार हुई लघु मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला और 363.36 लाख रुपये की लागत से गांव मालड़ा बास में तैयार प्राइमरी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवासीय सुविधा भी है। यह हेल्थ सेंटर बनने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री 234.40 लाख रुपये की लागत से लघु सचिवालय के प्रांगण में बने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का उद्घाटन करेंगे। इसमें आधुनिक स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं ताकि ईवीएम व वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री 565.65 लाख रुपये की लागत से पीजी कॉलेज नारनौल में तैयार मल्टीपरपज हाल तथा 360.89 लाख रुपये से तैयार 12 नए क्लास रूमों का भी उद्घाटन करेंगे। लगभग 767.04 लाख रुपये से तैयार आईटीआई सतनाली और 564.57 लाख रुपये की लागत से तैयार आईटीआई सेहलंग का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed