फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 152 crore

Mahendragarh-Narnaul News: 152 करोड़ की परियोजनाएं लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 152 crore
फोटो संख्या:69- रैली स्थल का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--स्रोत- प्रशासन - फोटो : नहर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते ग्रामीण।
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को महेंद्रगढ़ में 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये की परियोजनाएं लोकार्पण करेंगे। रैली स्थल से ही महेंद्रगढ़ विधानसभा की 81 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपये की लागत से तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। 71 करोड़ 38 लाख 62 हजार की लागत से तैयार होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। आयोजकों के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कोथल खुर्द गांव में 5 करोड़ 32 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। 2 करोड़ 45 लाख 82 हजार की लागत से तैयार बसई से खेड़ी-तलवाना सड़क, 1 करोड़ 48 लाख 8 हजार की लागत से तैयार मालड़ा सराय से पाथेड़ा तक सड़क, 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार की लागत से तैयार झगड़ोली से झूक तक सड़क, 13 करोड़ 5 लाख 84 हजार की लागत से तैयार दोहान नदी की रिचार्ज परियोजना का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

3 करोड़ 60 लाख 37 हजार की लागत से तैयार सतनाली से बाढ़ड़ा सड़क, 15 करोड़ 90 लाख 25 हजार की लागत से तैयार महेंद्रगढ-सतनाली-लोहारु सड़क, 1 करोड़ 91 लाख 86 हजार की लागत से तैयार खुडाना से गढ़ी सड़क, 4 करोड़ 65 लाख 51 हजार की लागत से तैयार नांवां से डालनवास सड़क, 2 करोड़ 14 लाख 79 हजार की लागत से तैयार बलाना से सोहला सड़क का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 करोड़ 20 लाख 59 हजार की लागत से महेंद्रगढ विधानसभा की 5 सड़कों की मरम्मत, 9 करोड़ 18 लाख 85 हजार की लागत से तैयार धोली, जाट व भुरजट गांव की पेयजल योजना, 6 करोड़ की लागत से तैयार पालड़ी-पनिहारा व भगड़ाना का जलघर, 4 करोड़ 64 लाख की लागत से तैयार बेरी गांव का जलघर, 4 करोड़ 50 लाख की लागत से रिवासा गांव में तैयार लुवास विश्वविद्यायल का भवन शामिल हैं।

इंसेअ
- इनका होगा शिलान्यास
शिलान्यास में 80 लाख 58 हजार की लागत से बनने वाले महेंद्रगढ व खातोदड़ा के पशु हस्पताल, 69 लाख 7 हजार की लागत से नांवां में बनने वाला पीसीवी भवन, 4 करोड़ 86 लाख 81 हजार की लागत से बुडीन गांव में तालाबों के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन, 1 करोड़ 30 लाख 29 हजार की लागत से जोनावास गांव के तालाब के लिए पाइप लाइन, 3 करोड़ 45 लाख 4 हजार की लागत से बनने वाली डुलाना-बवानिया सड़क, 13 करोड़ 70 लाख 9 हजार की लागत से बनने वाली महेंद्रगढ-अटेली सड़क, 12 करोड़ 77 लाख 69 हजार की लागत से बनने वाली खातोदड़ा से नांगल माला सड़क, 3 करोड़ 89 लाख 93 हजार की लागत से बनने वाली खातोद-बुडीन सड़क, 2 करोड 40 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली नांगल सिरोही से कोथल खुर्द सड़क, 2 करोड 93 लाख 42 हजार की लागत से बनने वाली पाली से जेरपुर सड़क, 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार की लागत से बनने वाली सतनाली लोहारु से बाबा रामफल दास मंदिर सड़क, 1 करोड़ 7 लाख 23 हजार की लागत से बनने वाली गांव झूक से माजरा सड़क, 3 करोड़ 9 लाख 7 हजार की लागत से महेंद्रगढ विधानसभा की आठ अलग-अलग सड़कों की मरम्मत का कार्य, 19 करोड़ 18 लाख 1 हजार की लागत से महेंद्रगढ कस्बे के जलघरों व बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed