{"_id":"623618cccb83fa07db205cdf","slug":"chief-minister-s-flying-squad-caught-one-thousand-liters-of-bio-diesel-narnol-news-rtk6414866183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक हजार लीटर बायो डीजल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक हजार लीटर बायो डीजल पकड़ा
विज्ञापन
डीजल का सैंपल लेती टीम। संवाद
- फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीमों ने अवैध रूप से बायो डीजल बेचती एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी में लगभग एक हजार लीटर बायो डीजल बरामद किया हैं। गाड़ी ड्राइवर रामरतन निवासी गांव धानोता को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्तचर विभाग की माने तो यह बायो डीजल है जो क्रशर जोन में मशीनें चलाने में प्रयोग किया जाता है।
बता दें कि गुप्तचर विभाग भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया था। उसको इस मामले की पहले ही जानकारी थी। इसकी सूचना उन्होंने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी को दी। शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के डीएसपी दिनेश यादव के निर्देश पर टीम बनाई गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से निरीक्षक सूबे सिंह, उप निरीक्षक सांवलराम, सहायक उप निरीक्षक रामकृपाल, खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से निरीक्षक प्रीति ,उप निरीक्षक विजय, उप निरीक्षक हरि प्रकाश, उप निरीक्षक विजय पाल व सीआईडी से डीआई विश्वजीत व उनकी संयुक्त टीम ने सुबह 9 बजे उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। पिकअप विद ऑयल टैंकर को राम रतन गांव धानोता चला रहा था। गांव सरेली के नजदीक टीम ने छापा मारा। जिसमें मौके पर लगभग 1000 लीटर डीजल मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डीजल के सैंपल लिए गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। इसमें तेल का टैंकर लगा हुआ था। अवैध बेचकर कालबाजारी कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। -रवि, निजामपुर चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
1300 क्विंटल रोड़ी की बरामद
अटेली स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी एंड बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर स्टाक पर शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कंपनी संचालक टीम को कोई बिल, ई-रवाना, मिनरल डीलर्स लाइसेंस नहीं दिखा पाया। मौके पर लगभग 1750 क्विंटल बजरी, 1300 क्विंटल रोड़ी, 400 क्विंटल डस्ट, 400 क्विंटल राखी स्टॉक पर मिली। अवैध बजरी के साथ का कोई कागज बिल, ई रवाना नहीं मिला, न ही मिनरल्स डीलर लाइसेंस मिला। खनन निरीक्षक दीपक कुमार द्वारा थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर खान एवं खनिज अधिनियम की धारा के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। टीम में खनन विभाग में निरीक्षक दीपक कुमार, खनन गार्ड पंकज, संदीप, करण सिंह, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते से निरीक्षक सुखदेव सिंह, उप निरीक्षक सांवलराम, सहायक उप निरीक्षक कर्मपाल, गुप्तचर विभाग से डीआई विश्वजीत वे उनकी संयुक्त टीम शामिल थीं।

डीजल के सैंपल को सील करती टीम। संवाद- फोटो : Narnol