नारनौल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग के साथ मिलकर सैनी धर्म कांटे के पास बाईपास पर देर रात एक अवैध आहते पर छापा मारा। इस दौरान वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। ठेका मैनेजर के पास इसका लाइसेंस नहीं था। मामले में आबकारी विभाग ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि सैनी धर्म कांटे के पास बाईपास पर शराब ठेका एक अवैध आहता चलाया जा रहा है। जिससे राज्य सरकार को अहाते के रूप में मिलने वाले राजस्व की हानि हो रही है। सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम के उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक कर्मपाल, खुफिया विभाग की तरफ से उप निरीक्षक लीलाराम, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, आबकारी विभाग की तरफ से आबकारी निरीक्षक विशंभर दयाल व उनकी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आहते को चेक किया। मौजूदा मैनेजर मनोज कुमार निवासी नारनौल से अहाता चलाने के बारे में वैध लाइसेंस की मांग की गई लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। आबकारी विभाग ने मैनेजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवा दिया।