{"_id":"669d50b2ebc28020be0663f5","slug":"chief-minister-reached-narnaul-expressed-grief-over-the-demise-of-mlas-son-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114314-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक के बेटे के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक के बेटे के निधन पर जताया शोक
Sun, 21 Jul 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10विधायक ओमप्रकाश यादव के निवास पर शोक व्यक्त करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दोपहर करीब 1 बजे विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के मोहल्ला खरकड़ी स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनके बेटे के निधन गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उमेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ओमप्रकाश यादव के बेटे उमेश यादव (44) वर्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, अटेली के विधायक सीताराम यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मंत्री असीम गोयल शनिवार को दुख प्रकट करने पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हेलीपैड व रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।