फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chhajiyawas daughter becomes Army Captain; villagers welcome her.

Mahendragarh-Narnaul News: छाजियावास की बेटी बनी सेना में कैप्टन, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sun, 06 Sep 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chhajiyawas daughter becomes Army Captain; villagers welcome her.
फोटो संख्या:80- कैप्टन डॉ. प्रियंका यादव का भारतीय सेना में चयन होने पर गांव छाजियावास में आयोज
महेंद्रगढ़। गांव छाजियावास में रविवार को कैप्टन डॉ. प्रियंका यादव के भारतीय सेना में नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। ग्रामीणों ने विधायक और कैप्टन प्रियंका यादव का पगड़ी व फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कैप्टन प्रियंका को सेना में नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महेंद्रगढ़ क्षेत्र और गांव के लिए गर्व की बात है। प्रियंका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना में जाकर देश की सेवा करने वाली बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। युवाओं और खासकर बेटियों को प्रियंका की सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन डॉ. प्रियंका यादव को सेना में जाने की प्रेरणा अपने पिता बिजेंद्र यादव से मिली। उनके पिता भी सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में सरपंच कृपा देवी, पूर्व सरपंच रामअवतार, पूर्व सरपंच धनपत, प्रवीण माजरा, निंबी के सरपंच विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed