फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheers for Radha-Krishna echoed in the streets of the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की गलियों में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे

Mon, 26 Aug 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cheers for Radha-Krishna echoed in the streets of the city
नारनौल। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार को शहर में सुबह विभिन्न स्थानों से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह शहर की गलियों में राधा-कृष्ण के जयकारों से शहर का माहौल वृंदावन के जैसा बना रहा।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा द्वारा पुल बाजार एएसडी स्कूल से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में मुख्य आकर्षण का केंद्र वासुदेव जी द्वारा कन्हैया को सिर पर टोकरी में लेकर जाने की झांकी रही। इसके अलावा स्कूली बच्चे बैंड-बाजों की धुन पर भगवान कृष्ण के जयघोष लगा रहे थे। जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण कृपा जियो गीता परिवार द्वारा मां चामुंडा देवी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल ने मंडल के संरक्षक डॉ. अशोक से पूजन करवा प्रभात फेरी का शुभारंभ करवाया। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रेवाड़ी रोड मंडल संरक्षक के निवास स्थान पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सुबह चामुंडा देवी मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी व 56 भोग का प्रसाद व लड्डू गोपाल जी की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदूवाड़ा रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। जहां केक काटकर माखन मटकी लीला का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रभात फेरी संगठन द्वारा 100वीं प्रभात फेरी पूरी होने पर डायमंड जुबली प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । प्रभात फेरी नलापुर चौक के पास से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान जोगेंद्र कुमार व पवन कुमार से परिवार सहित ज्योत प्रज्ज्वलित करवाई गई। प्रभात फेरी समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग एवं संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed