फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Checks worth Rs 14 lakh handed over to three Gaushalas

Mahendragarh-Narnaul News: तीन गोशालाओं को 14 लाख की राशि के सौंपे चेक

Fri, 02 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Checks worth Rs 14 lakh handed over to three Gaushalas
नारनौल में गोशाला का निरीक्षण करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को शहर की तीन गोशालाओं को लगभग 14 लाख रुपये से अधिक की राशि के चेक सौंपे। इस मौके पर हरियाणा गो सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री व वाइस चेयरमैन ने गोशालाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई व चारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री सबसे पहले शहर के रेवाड़ी मार्ग स्थित श्री गोपाल गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधान राम कुमार भोजावासिया व गोशाला कार्यकारिणी को गो सेवा आयोग की ओर से 9 लाख 81 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व भी 13 लाख 82 हजार रुपये की राशि चेक दिया जा चुका है तथा भविष्य में गायों की संख्या के अनुसार एक किश्त ओर प्रदान की जाएगी। इसके बाद अनाथ गोशाला कार्यकारिणी के सदस्यों को 3 लाख 92 हजार 250 रुपये का चेक सौंपा। इसके बाद स्वर्ग आश्रम सुधार एवं गोमाता उपचार गोशाला में पहुंचे तथा प्रधान गंगाराम व कार्यकारिणी सदस्यों को 92 हजार रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव व हरियाणा गो सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव ने कहा कि भाजपा शासन काल में गायों के लिए धन की विशेष व्यवस्था की है। पहले पूरे प्रदेश के लिए 42 करोड़ रुपये राशि का प्रावधान था। इसको बढ़ाकर चार सौ 56 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed