फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Checked the health of 75 children in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 75 बच्चों के सेहत को जांचा

Tue, 26 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Checked the health of 75 children in the camp
नारनौल। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को नई अनाज मंडी में कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 75 बच्चे आए। इन सभी बच्चों के सेहत की जांच की गई। इनके जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य कागज बनाए गए।
विज्ञापन

26 नवंबर को भी इसी जगह पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने मेगा कैंप में स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी बच्चा जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य आईडी बनवाने के लिए आता है, उसके मौके पर ही कागजात पूरे कर उनकी आईडी बनवाएं। उन्होंने कहा कि इन पुनरुत्थान कैंप के दौरान इन स्लम एरिया के बच्चों के विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट तथा कागज आदि तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कैंप सुबह 9 से सांय 5 बजे तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला माजरा खुर्द में, 28 को बाल भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर रोड नांगल चौधरी में, 29 को मदर्स च्वाईस प्ले स्कूल खोड़ मोड़ अटेली, 2 दिसंबर को यदुवंशी स्कूल बाढड़ा रोड सतनाली में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन धर्मेंद्र सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, ईओ-कम-मार्केट कमेटी सचिव नुकुल यादव, डीआईओ प्रशांत कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह, बीईओ अशोक कुमार व क्रीड विभाग से रतनसिंह, कविता व रविंद्र के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed