फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheated a youth of Rs 2.73 lakh by posing as an IPS officer

Mahendragarh-Narnaul News: आईपीएस अधिकारी बनकर युवक से ठगे 2.73 लाख रुपये

Sun, 23 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cheated a youth of Rs 2.73 lakh by posing as an IPS officer
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास निवासी युवक को लड़की से अश्लील हरकत करने पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर फर्जी आईपीएस अधिकारी ने 2 लाख 73 हजार रुपये की ठग लिए। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अशोक कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस महेंद्रगढ़ को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और रात को वहीं सोता है। 19 जून को रात करीब 11 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई जिसमें एक लड़की अश्लील हरकतें कर रही थी। थोड़ी देर बाद कॉल कट गया। उसके बाद 20 जून को सुबह 11 बजे उसके पास एक और वीडियो कॉल आई। इसमें पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस पंकज अरोड़ा बताते हुए कहा कि तुम्हारी वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग हमारे पास आई है। इसमें एक लड़की के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कर रहे हो। तुमको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम भेजी जा रही है। उसने कथित आईपीएस अधिकारी से कार्रवाई न करने की प्रार्थना की। इस पर उसने एक दूसरे नंबर से फोन उठाने के लिए कहा। जब अन्य नंबर से फोन आया तो उसने पहली बार में 91 हजार रुपये व दूसरी बार 1 लाख 82 हजार रुपये बैंक अकाउंट से ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed