फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Changed appearance of toilets in women's ITI which have been in disrepair since last 6 years

Mahendragarh-Narnaul News: महिला आईटीआई में 6 साल से बदहाल शौचालयों की बदली सूरत

Sat, 14 Dec 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Changed appearance of toilets in women's ITI which have been in disrepair since last 6 years
नारनौल। महिला आईटीआई में 6 साल से बदहाल शौचालय की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। समस्या को लेकर आईटीआई की छात्रा व अध्यापक ग्रीवेंस की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा और स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ने जल्द ही समस्या को दुरुस्त करने की बात कहीं थी।
विज्ञापन

बता दें कि शौचालय की मरम्मत के लिए आईटीआई प्रशासन द्वारा कई बार अवगत करवाया गया था, लेकिन 6 साल से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई थी। अब यह मुद्दा ग्रीवेंस की बैठक में भी उठने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


शौचालय के दूषित पानी की निकासी के लिए फिलहाल आईटीआई परिसर में ही सेफ्टी टैंक का निर्माण किया जा रहा है ताकि शौचालय को शुरू किया जा सके। शौचालय के दूषित पानी को सेफ्टी टैंक में डाला जाएगा। सेफ्टी टैंक भर जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के टैंक द्वारा इसे साफ किया जाएगा। वहीं दूषित पानी के स्थायी निकास के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा एस्टीमेट तैयार किया गया है। बजट पास होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला आईटीआई में बने 13 शौचालय दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण बदहाल थे। दूषित पानी के निकास के लिए 6 फुट लंबा, 6 फिट चौड़ा और 8 फिट गहरा सेफ्टी टैंक का निर्माण किया गया है। वहीं 2 फिट लंबे, 2 फिट चौड़े और 4 फिट गहरे 9 चैंबर का निर्माण किया जा रहा है।


वर्जन :

महिला आईटीआई में बने शौचालय निकासी के प्रबंध नहीं होने के कारण बदहाल थे। पीडब्ल्यूडी द्वारा फिलहाल सेफ्टी टैंक और चैंबर बनाकर निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। -विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed