{"_id":"66ef4f6332692d1c5a053834","slug":"change-in-weather-is-affecting-health-increased-number-of-patients-suffering-from-kanfed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112244-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में बदलाव का सेहत पर पड़ रहा असर, कनफेड़ के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में बदलाव का सेहत पर पड़ रहा असर, कनफेड़ के बढ़े मरीज
Sun, 22 Sep 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम के बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में टॉन्सिल और कनफेड़ के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक गले का दर्द व हड्डी संबंधित तकलीफ लेकर पहुंच रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह में 3600 ओपीडी हुई। इनमें से अधिकतर हड्डी, टॉन्सिल व कनफेड के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम में नमी व दिन में तेज धूप तथा रात को हल्की ठंड, कोल्ड ड्रिंक व ठंडा पानी टॉन्सिल व कनफेड़ को बढ़ा रहा है। मौसम बदलने के कारण जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द जैसी बीमारी भी अधिक बढ़ रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में ठंडे पानी का प्रयोग सेहत के लिए हानिकारक है। मटके का सादा पानी का ही प्रयोग करें। शरीर से पसीने सूखने पर ही पानी का प्रयोग करें। टॉन्सिल गले का अहम हिस्सा है जो गले के दोनों तरफ स्थित होता है। टॉन्सिल का मुख्य काम शरीर का बाहरी संक्रमण से रक्षा करना है, लेकिन अनेक बार टॉन्सिल में संक्रमण हो जाता है। इसके कारण इसका आकार बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
टॉन्सिल होने से गले में दर्द व हल्का बुखार हो जाता है। इसके साथ-साथ कानों में दर्द होना शुरू हो जाता है। टॉन्सिल की समस्या होने पर अस्पताल में पहुंचकर जांच कराएं। टॉन्सिल में सूजन की समस्या, गले में खराश होना, खाना या अन्य चीजों को निगलने में दिक्कत महसूस होना आदि समस्याएं हो जाती हैं।
- वर्जन:
बदलते मौसम में फ्रिज के पानी का प्रयोग न करें। इसके साथ-साथ फास्ट फूड को सेवन न करें। टॉन्सिल व कनफेड़ होने पर समय पर पहुंचकर अस्पताल में इलाज करवाएं। दिन में तेज धूप व रात को हल्की ठंड के दौरान सावधानियां बरतना जरूरी है।
-- - डॉ. विवेक, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।