{"_id":"6885270025152cbfc70b34b4","slug":"cet-was-held-at-30-examination-centers-in-narnaul-amid-tight-security-narnol-news-c-196-1-nnl1003-127614-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नारनौल के 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नारनौल के 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीईटी
Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03परीक्षा केंद्र के गेट परिक्षार्थियों की जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।
नारनौल। शहर में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों में शनिवार दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामान्य पात्रता परीक्षा हुई। एक पाली में 8120 छात्रों ने परीक्षा दी।
इसी प्रकार दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीईटी को लेकर नारनौल के सभी परीक्षा केंद्र पर सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थियों की कतार लगने लगी। सभी परीक्षार्थी जिनको सुबह के सत्र में परीक्षा देनी थी वे भी तीन घंटे पहले ही केंद्र बाहर पहुंच गए। इसी तरह दोपहर की पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी पहली परीक्षा खत्म होने से पहले ही केंद्रों पहुंचने शुरू हो गए थे।
परीक्षार्थियों के समय पर पहुंच जाने के कारण जांच भी सही समय पर हो गई। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा केंद्र में कुछ भी नहीं ले जाने दिया गया। केंद्र में जाने से पहले परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला व पुरुष कर्मचारियों को लगाया गया था। महिलाओं को बालों में रबड़ भी नहीं लगाकर जाने दिया गया।।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के गेट पर जांच के बाद अंदर पहुंचने पर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। फिंगर प्रिंट आदि की जांच की गई। सभी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने दिया गया। मीडिया कर्मियों को भी केवल गेट पास से ही फोटो लेने की अनुमति दी थी।
इंसेट
केंद्रों
के 200 मीटर पहले लगाए नाके, दुकानें रही बंद
सीईटी को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर पहले ही पुलिस ने नाके लगाए थे। निजी वाहनों से आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों को भी वहीं पर खड़ा करा दिया गया था। कई जगह वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी। जिस परीक्षा केंद्र के आसपास दुकानें थी वे सभी बंद रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी को भी एकत्रित नहीं होना दिया गया।