{"_id":"6a134d2ed1ef19c007049a04","slug":"certificates-for-beauty-parlor-and-crochet-training-distributed-to-women-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126764-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को बांटे ब्यूटी पार्लर एवं क्रोशिया प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को बांटे ब्यूटी पार्लर एवं क्रोशिया प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पायगा में श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से संचालित ब्यूटी पार्लर एवं क्रोशिया प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
समिति अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव के प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, हुनर एवं नई संभावनाओं का माध्यम बनकर सामने आया। जब महिलाएं शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब परिवार के साथ-साथ समाज भी सशक्त होता है।
उन्होंने बताया कि श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सार्थक एवं जनहितकारी कार्य कर रही है। समिति का प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास एवं स्वावलंबन से जोड़ना है।
विज्ञापन
समिति के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें।
गांव सरपंच सुनीता देवी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इस मौके पर ट्रेनर अंकिता सिंह, मेनका देवी, नवीन यादव, गंगा देवी, खुशी, भावना मौजूद रही।