फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Center withdraws anti-farmer laws, apologizes to farmers - Abhay Chautala

किसान विरोधी कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार, किसानों से माफी मांगे-अभय चौटाला

Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Center withdraws anti-farmer laws, apologizes to farmers - Abhay Chautala
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ इनेलो की ट्रैक्टर यात्रा बुधवार रात करीब 8 बजे महेंद्रगढ़ पहुंची। महेंद्रगढ़ जिले के यात्रा के प्रवेश करने पर गांव नावां में अभिनंदन किया गया। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बारड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अभय सिंह चौटाला ने गांव बारड़ा में किसानों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महेंद्रगढ़ जिले में यात्रा के प्रवेश पर अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी सहित सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। यात्रा गांव नावां, डिगरोता, बारड़ा, डालनवास, माधोगढ़, बलाना, खातोदड़ा, खातोद , सतनाली चौक होते हुए महेंद्रग़ढ के यादव धर्मशाला में पहुंची। ट्रैक्टरों को देवीलाल पार्क में खड़ा किया गया।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा केंद्र की सरकार किसान विरोधी तीन कृषि कानून 26 जनवरी तक वापस ले। देश के किसानों से माफी मांगे। अंग्रेजों ने भी किसानों के खिलाफ कानून बनाए थे। शहीद ए आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह ने उन कानूनों का विरोध करना शुरू किया था। वह आंदोलन आठ माह तक चला था। अंग्रेजों को कानून वापस लेने पड़े थे । अंग्रेजों को भी किसानों से माफी मांगनी पड़ी थी। सरकार ने किसानों को कुचलने की कोशिश की तो जवान भी अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । आज किसान दुखी है। ऐसे में उनके लिए पद कोई मायना नहीं रखता। किसानों का समर्थन करते हुए विधायक पद से इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया है। किसान का वोट लेकर विधायक बने आज वो किसानों के पक्ष में अपना इस्तीफा नहीं दे रहे। ऐसे लोग आने वाले समय में वे अपने गांव के पंच भी नहीं बन पाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशियार सिंह, जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, जसबीर ढिल्लों,लोकसभा प्रत्याशी रहे बलवान फौजी, सतबीर बडेसरा, छोटेलाल गहली, नवनीत ढिल्लों, अभय सिंह यादव, कर्ण सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुनील लांबा, अनूप बागनवाला, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र वर्मा, पंडित रवि महमिया, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, अनिल फौगाट, रवि, नरेंद्र राज गागड़वास, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकिशन यादव सहित अन्य मौजूद रहे। यात्रा का महेंद्रगढ़ में रात्रि निवास रहेगा। वीरवार को यात्रा कनीना होते हुए रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed