फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Celebrated Rose Day by giving roses, today is Propose Day.

Mahendragarh-Narnaul News: गुलाब का फूल देकर मनाया रोज डे, आज प्रपोज डे

Thu, 08 Feb 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Rose Day by giving roses, today is Propose Day.
नारनौल। आधुनिक समय में फरवरी के एक सप्ताह को प्यार के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 7 फरवरी रोज डे से होती है और 14 फरवरी वैलंटाइन डे तक चलता है। इस पूरे सप्ताह में प्रत्येक दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
विज्ञापन

युवाओं में इस सप्ताह काफी उत्साह है। नारनौल शहर भी इस प्रचलन से अछूता नहीं है, यहां भी युवाओं के बीच वैलेंटाइन सप्ताह एक उत्सव की तरह है। सप्ताह भर युवा अलग-अलग दिन को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने साथी को उपहार में गुलाब का फुल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
विज्ञापन


बढ़ जाती है फूलों की मांग
7 फरवरी को रोज डे के रूप में मनाया जाता है, इस दिन गुलाब और अन्य फूलों की मांग भी बढ़ जाती है। स्थानीय फूल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार बीते वर्षों की तुलना में ज्यादा मांग है। वहीं इस सप्ताह शादी विवाह के कार्यक्रम भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए मनाया जाता है रोज डे
रोज डे मनाने के पीछे कई किंवदंती प्रचलित है, इनमें से एक मुगल बादशाह जहांगीर नूरजहां को खुश करने के लिए रोजाना एक टन ताजे लाल गुलाब उनके महल भेजा करते थे। उनकी यह प्रेम कहानी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुई, जबकि रोज डे को लेकर दूसरी कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है। जब लोग अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए एक दूसरे को गुलाब का फूल देते थे। इसी परंपरा को जारी रखने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।


यह सप्ताह एक सदियों से चले आ रहे वसंत ऋतु के अंदर प्यार के विश्वास व उसकी पवित्रता एवं उसके आदर्श को उत्सव की तरह मनाने का सप्ताह है। इसलिए इस सप्ताह को मनाते हुए इसके आदर्शों को भी अपनाना चाहिए।

आज मनाया जाएगा प्रपोज डे
वीरवार को यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा। जिसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed