फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV footage found in robbery of 13 lakh 85 thousand, three teams formed for investigation

13लाख 85 हजार की डकैती में सीसीटीवी फुटेज मिली, जांच के लिए बनी तीन टीम

Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage found in robbery of 13 lakh 85 thousand, three teams formed for investigation
फाइनेंस कंपनी से 13 लाख 85 हजार रुपये की डकैती के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीम गठित कर दी हैं। जिसमें सिटी थाना के अलावा सीआईए तथा साइबर सैल की टीम भी अलग अलग एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस को फाइनेंस कंपनी के सीसीटीवी की फुटेज भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कर्मचारी कालोनी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में डकैती की वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज हासिल करने के बाद उस पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। इन बदमाशों ने बैंक के असिस्टेंट मैनेजर तथा फील्ड कर्मी को गन प्वाइंट पर लिया हुआ था। करीब दो से तीन मिनट में बदमाश पैसे की तिजोरी ले जाते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की तीन टीम अलग अलग एंगल से इस वारदात को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। जिसमें सीआईए की टीम अनिल कमांडो के नेतृत्व में जांच कर रही है।दूसरी साइबर सैल की टीम एरिया के मोबाइल डंप उठाने का प्रयास कर रही है। तीसरी सिटी थाना की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। सिटी थाना प्रभारी एसएचओ अजयवीर ने कहा तीन टीम जांच में जुटी हैं। जल्द ही हमारे प्रयास सार्थक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed