फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras will be installed in the government college under the RUSA scheme.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में रूसा स्कीम के तहत लगाए जाएंगे सीसीटीवी

Sun, 08 Feb 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the government college under the RUSA scheme.
फोटो संख्या:74- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में रूसा स्कीम के तहत सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इससे महाविद्यालय की सुरक्षा बढ़ेगी और प्राचार्य भी सभी ब्लॉक में निगरानी रख सकेंगे। महाविद्यालय में अगर किसी प्रकार की घटना की पुष्टि में भी सीसीटीवी की मदद मिल पाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानी रूसा स्कीम के तहत जिला के राजकीय महाविद्यालय में सीसीटीवी सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा पर तीन लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका कार्य अब एक माह में शुरू होने की उम्मीद है। सम समेस्टर की परीक्षाओं से पहले संस्थान में सीसीटीवी लगाए जाने की योजना है। इसका सीधा फायदा संस्थान को मिलेगा। प्राचार्य कक्ष में बैठकर पूरे महाविद्यालय पर नजर रख सकेंगे और किसी ब्लॉक में होने वाली घटना व अन्य गतिविधियों पर तुरंत एक्शन ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही महाविद्यालय की सुरक्षा भी बेस्ट रहेगी। संस्थान में चोरी व अन्य घटनाओं को ट्रैस करने में भी सीसीटीवी की पहल काफी मददगार साबित होगी। इससे महाविद्यालय 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।

विद्यार्थियों की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों को भी प्राचार्य से कक्ष से देखा जाएगा और खाली पीरियड आदि स्थिति में प्रोफेसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
--------
वर्जन:
निदेशालय की ओर से रूसा स्कीम के तहत सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई गई है और इसका कार्य एक माह में शुरू होगा। सुविधा इंस्टॉल करने में विभाग 3 लाख रुपये खर्च करेगा और छात्राओं को भी सुरक्षा प्रदान करेगा।-विजय यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed