फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras were not installed for surveillance at two examination centres in Kanina.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के दो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए नहीं लगे सीसीटीवी कैमरा

Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras were not installed for surveillance at two examination centres in Kanina.
फाेटो संख्या:55 गांव नांवां  के परीक्षा केंद्र पर लगा सीसीटीवी---संवाद - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। जिले के दो खंडों में बनाए गए नौ हरियाणा बोर्ड परीक्षा केंद्रों में से दो केंद्रों में अभी सुरक्षा व्यवस्था उचित नहीं है। कनीना खंड के नौ में से दो केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं मिले।
विज्ञापन



बता दें कि 25 फरवरी से हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके लिए जिले के महेंद्रगढ़ खंड में 15, कनीना में 9 और नारनौल खंड में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ खंड के केंद्रों पर व्यवस्थाएं उचित मिली।
विज्ञापन

शहर के पीएमश्री स्कूल में कुछ दिनों पहले गिरी दीवार भी अब दुरुस्त करवाई जा चुकी है और भवन को भी पेंट करके नया किया गया है। इसके अलावा डेस्क भी दुरुस्त कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कनीना खंड में नौ परीक्षा केंद्र में से पोता व बवानिया केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं। इसके साथ ही दीवार व खिड़कियां पूरी तरह ठीक हैं। वहीं, सतनाली क्षेत्र में बने केंद्रों पर भी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। यहां पर कक्षों में सीसीटीवी लगाए हुए हैं और डेस्क भी नए हैं।
----------
वर्जन:
सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्था करवाई गई है और कुछ केंद्रों पर काम जारी है। यह काम 24 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। पेंट आदि चलते केंद्रों पर सीसीटीवी का काम देरी से हुआ है। शौचालय, पानी, फर्नीचर, खिड़कियां दीवारें आदि पूरी तरह सुरक्षित हैं और टूटी दीवारों व खिड़कियों की मरम्मत कराई गई है। -विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
..................
परीक्षा भवन में बनी पानी की टंकी गंदी व खाली
फोटो नंबर- 13 व 14
नारनौल। हरियाणा बोर्ड के लिए बहरोड़ रोड स्थित पीएमश्री स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां के भवन 4बी में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे लेकिन भवन के पास बनी पानी की टंकी जर्जर हाल में है। वहीं पानी की टंकी की टाइलें टूटी हुई है और नल भी जाम है।
इसके अलावा टंकी की साफ-सफाई भी लंबे समय से नहीं की गई है। वहीं कमरे में लगी खिड़कियों की जाली भी कुछ जगह से टूटी हुई है। इस कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पड़ताल के दौरान पीएमश्री स्कूल में शौचालय की व्यवस्था ठीक पाई गई। सभी कक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

पीएम श्री स्कूल की प्राचार्या शीला कुमारी ने बताया कि सभी कमरों में बैंच पर्याप्त उपलब्धता है। स्कूल में महिला व पुरुष शौचालय भी बने हुए हैं और नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है। स्कूल परिसर में 5 पानी की टंकी बनी हुई है। संवाद

फाेटो संख्या:55 गांव नांवां  के परीक्षा केंद्र पर लगा सीसीटीवी---संवाद

फाेटो संख्या:55 गांव नांवां  के परीक्षा केंद्र पर लगा सीसीटीवी---संवाद- फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed