फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Caught the person riding the bike with a second number plate

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर चलाने वाले को पकड़ा

Mon, 12 Jun 2023 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Caught the person riding the bike with a second number plate
महेंद्रगढ़। बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर प्रयोग कर रहे एक आरोपी को थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि प्रकाश निवासी बुडीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बाइक बरामद की है।आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। उसी समय टीम की गुप्त सूचना मिली कि रवि प्रकाश निवासी बुडीन अपनी बाइक पर अपराध करने की नियत से नंबर प्लेट बदलकर दूसरी नंबर प्लेट लगाई हुई है और जिसका आखिरी नंबर मिटा हुआ है और सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ पर खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपी को फर्जी नंबर प्लेट की बाइक सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई। वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर बचने की कोशिश करने लगा, टीम ने उसको काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि प्रकाश उपरोक्त बताया। टीम ने बाइक के चेसिस और इंजन नंबर चैक कर पता लगाया कि बाइक का असल नंबर अलग है व बाइक पर दूसरी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से बरामद बाइक को जब्त कर लिया और थाना शहर महेंद्रगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed