फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cashless, nagarpalika, mahendrghara, education, miniser, inograte

पहला कैशलेस नगरपालिका बना महेंद्रगढ़

Mon, 16 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
cashless, nagarpalika, mahendrghara, education, miniser, inograte
लोगों की समस्याएं सुनते शिक्षामंत्री राबिलास शर्मा।
 शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को जयराम सदन में नगरपालिका महेंद्रगढ़ की पीओएस-स्वैप मशीन का बटन दबा कर कैशलेस सिस्टम का उद्घाटन किया। और इस तरह से महेन्द्रगढ़ नगरपालिका नकदी रहित पहली कैशलेस नगरपालिका बन गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नगरपालिका महेन्द्रगढ़ में आज से सभी प्रकार की अदायगी कैशलेस सिस्टम पीओएस मशीन के माध्यम से खातों में जमा करवाई जाएगी। नकद लेन-देन बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। इससे किसी प्रकार के भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगेगा तथा शहर महेंद्रगढ़ में करवाए जाने वाले विकास कार्यों से जन-जन का विकास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लिया गया नोटबंदी का फैसला तथा मौजूदा हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में कैशलैस सिस्टम लागू करना ऐतिहासिक निर्णय है। इस फैसले से भ्रष्टाचार, काला धन, आतंकवाद, देश एवं प्रदेश की भोलीभाली जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाली विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने में भरपूर मदद मिलेगी। मोदी के नोटबंदी निर्णय की न केवल भारत में अपितु विदेशों में भी सराहना हो रही है। इस फैसले से विपक्षी लोगों के पसीने छूूट रहे हैं तथा उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका सचिव नवल शर्मा ने की उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कैशलेस सिस्टम को सभी विभागों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उदे्श्य गरीबी की चक्की में पिसते आ रहे लोगों को धनवानों के बराबर लाना है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरा मुख्य मकसद महेंद्रगढ़ शहर सहित विधान सभा क्षेत्र के हर गांव का समुचित ढ़ग से विकास करवाना है तथा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को पूर्ण करवाने में धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके बाद प्रो. रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ के करंट बालाजी गए तथा संतों को शाल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद सुरेंद्र बंटी, नपा उप प्रधान रमेश बोहरा, पार्षदों  नपा प्रधान रीना बंटी, प्रधान के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी, नपा उप प्रधान रमेश बोहरा, डॉ. तरुण यादव, कृष्ण भिंडी, डॉ. तरूण यादव, कृष्णा जांगिड़ा, देवेन्द्र सैनी उर्फ सोनू, अमित मिश्रा, नरेन्द्र खन्ना, जिला प्रमुख राजेश देवी के पति संजीव, जिला पार्षद सुरेश गूर्जर, जिला पार्षद गौतम बुडीन, बार एसोसिएशन प्रधान बंसी लाल यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, राजेश यादव, पंचायत समिति सदस्य मोनिका नागर डालनवास, सतबीर यादव नौताना, सुधीर दीवान, कुलदीप शर्मा ,इजी बोहरा, संतोष पीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed