फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash and jewelery worth Rs 1.25 lakh stolen from house in village Agihar

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में मकान से 1.25 लाख की नकदी व आभूषण चोरी

Wed, 06 Dec 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth Rs 1.25 lakh stolen from house in village Agihar
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार में रात को करीब एक बजे आधा दर्जन चोर मकान में सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर 1.25 लाख रुपये की नकदी व एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना परिजनों डायल 112 पर दी गई तो सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची तथा मौका मुआयना किया। युवक द्वारा पीछा किया गया तो चोर मकान की छत से पड़ोस के मकान की छत पर कूदते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सुरजभान सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे मकान के कमरे में रखी 1.25 लाख की नकदी तथा पांच सोने की अंगूठी, एक चेन, चार जोड़ी चुटकी चांदी, दो चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायजेब चोरी कर ले गए। नकदी व आभूषणों की कुल ढाई लाख रुपये की चोरी हुई है। रात एक बजे उसके बेटे हरीश ने शोर मचाया तो उसने उठकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजों पर बाहर से टावल एवं डंडे फंसाकर बंद किए हुए थे। इसके बाद बेटे हरीश ने पहुंचकर कमरे के दरवाजे खोले।
विज्ञापन

वहीं युवक हरीश ने बताया कि रात को करीब एक बजे बाहर से कुछ शोर सुनाई दिया तो उसकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो तीन चोर आंगन में खड़े थे। जब पिता को आवाज लगाई तो तीनों भागकर छत पर चढ़ गए। जब पीछा करते हुए छत पर पहुंचा तो तीन चोर वहां पहले से मौजूद थे। कुल छह लोग थे जो पड़ोस के मकानों की छतों पर कूदते हुए मौके से फरार हो गए। जब सुबह जांच की गई तो चोरों ने मकान के पीछे सीढ़ी के सहारे प्रवेश किया तथा पड़ोसी मकान पर बने चौबारे के दरवाजे को भी सरिये की सहायता से बंद किया हुआ था। युवक हरीश ने रात को 1:42 बजे डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। सूचना के करीब 20 मिनट बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची साथ ही सदर थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ दो बजे पहुंचे तथा जांच की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed